फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Postmaster's family jams Panipat-Jind State Highway demanding arrest of Sarpanch's husband

Panipat News: सरपंच पति की गिरफ्तारी की मांग को लेकर डाकपाल के परिजनों ने किया पानीपत-जींद स्टेट हाईवे जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Oct 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
Postmaster's family jams Panipat-Jind State Highway demanding arrest of Sarpanch's husband
मतलौडा। छिछड़ाना गांव के डाकपाल की आत्महत्या के मामले में परिजनों ने पहले मतलौडा थाने में पहुंचकर गांव के सरपंच पति की गिरफ्तारी की मांग की, लेकिन कोई सुनवाई न होने से नाखुश परिजनों ने मतलौडा अड्डे पर जींद- पानीपत स्टेट हाईवे जाम कर दिया। धरना देकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। स्टेट हाईवे जाम की सूचना पर मतलौडा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विजय मौके पर पहुंचे और परिवार को दो दिन में गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इस आश्वासन पर परिजनों ने जाम खोला और अपने घर चले गए।
विज्ञापन

छिछड़ाना गांव निवासी शिमला देवी ने बताया था कि उसके पति विजय डाक विभाग में डाकपाल के पद पर कार्यरत था। वह सुताना गांव में तैनात था। पति पिछले कई दिनों से मानसिक परेशान चल रहा था। पूछने पर पति ने बताया था कि सरपंच पति अनिल उसे ब्लैक मेल कर रहा है और बार-बार पैसे मांग रहा है। 25 अक्टूबर को पति ड्यूटी पर गया था। जिसके बाद अनिल घर आया और उसने कहा कि विजय को कहना कि रुपये दे देगा। पति शाम को घर नहीं आया। उन्होंने फोन किया, लेकिन फोन स्वीच ऑफ मिला। 26 अक्तूबर को फोन मिलाया तो पुलिस ने फोन उठाया। जिसने बताया कि पति का शव गांव अहर से अलूपुर जाने वाले रास्ते पर जंगल में मिला है। आरोप है कि अनिल का उसके पति की मौत में शामिल है। पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट और आत्महत्या के मजबूर करने की धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed