फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Poltics on Israar death

शहरी विधायक के पति बोले इसरार की मौत में कांग्रेसी कर रहे राजनीति, कांग्रेसी नेता शाह बोले रेवड़ी दिखाएं पूरी रिकार्डिंग

Sat, 13 Feb 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत Updated Sat, 13 Feb 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
Poltics on Israar death
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महासचिव हाजी मोहम्मद इसरार की शहरी विधायक रोहिता रेवड़ी के सनौली रोड स्थित बंद पड़े चंद्र अस्पताल की छत से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरने से मौत के मामले में राजनीति गरमा गई है। शहरी विधायक के पति एवं भाजपा नेता सुरेंद्र रेवड़ी इस मामले में खुलकर सामने आ गए हैं। उन्होंने इसरार की मौत हो आत्महत्या बताया और कांग्रेसियों पर सीधा निशाना साधा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कुछ छूटे व फूंके कारतूस पर्दे के पीछे गंदा खेल खेल रहे हैं। वहीं कांग्रेसी नेता बुल्ले शाह भी खुलकर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि भाजपा इसरार को अपना सच्चा सिपाही मानती है तो उसको न्याय दिलवाते। उन्होंने पीड़ित परिवार को न्याय दिलवाने का दावा किया है और इस मामले की रिटायर्ड जज से जांच कराने की मांग रखी। वहीं, पुलिस ने मामले की जांच गहराई के साथ तेज कर दी है। इस मामले में एएसआई विनोद व महिला एएसआई विनीत पर भी निशाना सध गया है।
विज्ञापन


छूटे व फूंके कारतूस पर्दे के पीछे से कर रहे वार, देख लेंगे
भाजपा नेता एवं शहरी विधायक के पति सुरेंद्र रेवड़ी ने हाजी मोहम्मद इसरार की मौत को आत्महत्या बताया और उनके अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूदने की सीसीटीवी की फुटेज मीडिया को मुहैया कराई। उन्होंने कहा कि वे हाजी मोहम्मद की मौत से दुखी हैं और पीड़ित परिवार के साथ हैं। हाजी मोहम्मद पार्टी के सच्चे सिपाही थे। वे इस मामले की निष्पक्ष तरीके से जांच कराने की मांग करते हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में कुछ छूटे व फूंके कारतूस पर्दे के पीछे सारा खेल रच रहे हैं। वे इसरार के परिवार को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग मौत पर भी राजनीति करते हैं। उनका दुख की घड़ी में साथ देने की बजाय प्रयोग कर रहे हैं। उन्होंने नाम पूछने पर कांग्रेसियों की तरफ इशारा किया और कहा कि वे वहीं लोग हैं जो रोहिता रेवड़ी के विस चुनाव में जीत जाने का दुख है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेवड़ी बोले एएसआई विनोद व विनीत पर कराएंगे मुकदमा दर्ज
भाजपा नेता एवं शहरी विधायक के पति सुरेंद्र रेवड़ी ने कहा कि हाजी मोहम्मद इसरार 22 जनवरी को किसी पुराने मामले में कार्रवाई कराने की गुजारिश लेकर आया था। विधायक रोहिता रेवड़ी ने डीएसपी से निष्पक्ष कार्रवाई को लिखा था। हाजी मोहम्मद का कहना है कि उसके एक रिश्तेदार के मामले में एएसआई विनोद व महिला एएसआई विनीत अटका रहे हैं। वे उनकी सुनवाई नहीं कर रहे हैं और मामले को सुलझाने में पैसों की मांग कर रहे हैं। उन दोनों के चलते हाजी मोहम्मद इसरार मानसिक रूप से परेशान रहता था। उन्होंने एसपी को इस बारे में लिखा है और वे अब दोनों एएसआई पर मुकदमा दर्ज कराकर उचित कार्रवाई की मांग करेंगे।

शाह बोले रेवड़ी दिखाएं पूरी रिकार्डिंग, रिटायर्ड जज से हो जांच
वीरेंद्र उर्फ बुल्ले शाह ने मॉडल टाउन स्थित अपने कार्यालय में मीडिया के सामने आए। उन्होंने भाजपा नेता एवं शहरी विधायक रोहिता रेवड़ी के पति सुरेंद्र रेवड़ी के बयानों का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि उनकी (भाजपा) की सरकार 40 साल में पहली बार आई है। वे लोग (भाजपा) आज उनको (कांग्रेस) को हारे हुए बता रही है। उनकी इतनी छोटी सोच नहीं है। वे मरे हुए पर राजनीति करेंगे। वे हाजी मोहम्मद को सच्चा सिपाही मानते थे तो उनको इंसाफ दिलवाते या फिर परिवार के पास जाते। वे (सुरेंद्र रेवड़ी) हर रोज नई-नई फुटेज दिखा रहे हैं। ये सब एडिट की गई हैं। वे जनता को दिखाना चाहते हैं तो पूरी रिकार्डिंग दिखाएं। अगर हाजी मोहम्मद इसरार का परिवार उनके पास आया है तो वे इंसाफ दिलाकर रहेंगे।  दीपेंद्र हुड्डा शनिवार को पानीपत में होंगे। वे उनसे भी परिवार को मिलवाएंगे। उन्होंने इस पूरे मामले की रिटायर्ड जज से जांच कराने की मांग की है।

छुट्टी के चलते आईजी से नहीं हो सकी मुलाकात
परिजन इस मामले की जांच को लेकर आईजी कार्यालय में गए थे, लेकिन छुट्टी के चलते आईजी को गुहार नहीं लगा सके। उन्होंने अपनी शिकायत आईजी कार्यालय में दी है। आईजी के प्रतिनिधि ने इस मामले में उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिया है। इस मौके पर सुभाष बठला, रामचंद्र कादियान, सुनील वर्मा, प्रवेश नैन, बलजीत सिंह, बृजभूषण धींगड़ा मौजूद रहे।

कार्यालय या घर नहीं अस्पताल की छत से लगाई थी छलांग

हाजी मोहम्मद इसरार शहरी विधायक रोहिता रेवड़ी के घर या फिर कार्यालय की छत से नहीं गिरे थे, बल्कि वे शहरी विधायक के सनौली रोड स्थित बंद पड़े चंद्र अस्पताल की दूसरी मंजिल पर बनी मोमटी से गिरे थे। अमर उजाला माई सिटी ने पहले दिन तथ्यों के आधार पर अस्पताल की छत से गिरने पर मौत होना बताया था, जबकि किसी ने मकान व किसी ने कार्यालय की छत से गिरना बताया था। सुरेंद्र रेवड़ी द्वारा दी गई सीसीटीवी फुटेज में भी यह साफ हुआ है। जिसमें हाजी मोहम्मद इसरार कार्यालय की तरफ लगे अस्पताल के दरवाजे को खोलकर ऊपर जाता है और दूसरी मंजिल पर बनी मोमटी पर चढ़ गया और यहीं से कुछ ही पल में कार्यालय की तरफ नीचे कूद गया।

अशोक शुक्ला बोले पैसों में तोलने तक का ऑफर
इस पूरे मामले में रेवड़ी व इसरार के परिवार के मामले में बिचौलिए के रूप में काम करने वाले अशोक कुमार शुक्ला शुक्रवार को खुलकर सामने आ गए। उन्होंने कहा कि वे हादसे के दिन नगर निगम में ठेकेदारी के लाइसेंस के लिए शहरी विधायक के कार्यालय में आया था। उन्होंने घायल की जान बचाने के लिए इंसानियत का फर्ज निभाते हुए पहले सिविल व फिर पीजीआई खानपुर में मदद की थी। अब उस पर ही आरोप लग रहे हैं। उसने कहा कि वीरवार को दो लोग उसके अर्जुन नगर स्थित मकान पर आए थे। उनमें एक सिख था। उन्होंने शहरी विधायक के खिलाफ बयान देने की कहते हुए पैसों में तोले देने की पेशकश की। उसने मॉडल टाउन थाने का नंबर मिलाया तो उक्त दोनों लोग गाड़ी लेकर फरार हो गए। वह दोनों को पहचान सकता है।


वर्जन
पुलिस मोहम्मद इसरार की संदिग्ध मौत के मामले की जांच कर रही है। पुलिस को बिसरा रिपोर्ट के आने का इंतजार है। इस मामले में उचित व निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी। दोनों एएसआई का उनके पास कोई मामला नहीं है। वे उच्चाधिकारियों के मार्गदर्शन में आगे की कार्रवाई करेंगे।
अनिरुद्ध चौहान, प्रभारी, थाना चांदनी बाग पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed