फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Police took out a route march and gave a message of peace

Panipat News: पुलिस ने रूट मार्च निकालकर दिया शांति का संदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2024 06:54 AM IST
विज्ञापन
Police took out a route march and gave a message of peace
पानीपत। विधानसभा चुनाव को लेकर अर्धसैनिक बल व पुलिस जिले में लगातार रूट मार्च निकाल कर शांति का संदेश दे रही है। इसी क्रम में मंगलवार को सुबह चार से सात बजे तक थाना किला, थाना सेक्टर 13/17, थाना सदर, थाना मतलौडा, थाना समालखा व थाना सनौली क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न कॉलोनियों व गांवों में कॉबिंग सर्च अभियान चलाया गया। इस दौरान पीओ, बेल जंपर व मोस्ट वांटेड अपराधियों के संभावित ठिकानों पर सर्च करने के साथ ही संदिग्धों से से पूछताछ की गई।
विज्ञापन

बेल पर जेल से बाहर आए आदतन अपराधी से पूछताछ की गई। मादक पदार्थ, शराब व हथियारों की तस्करी की वारदातों में पूर्व में शामिल रहे आदतन अपराधियों से पूछताछ कर इनके ठिकानों को सर्च किया गया। होटल, सराय, धर्मशाला इत्यादि को सर्च कर रिकार्ड को जांचा। किरायेदारों की वेरिफिकेशन की गई। विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी कर 356 वाहनों की गहनता से जांच की गई। बाहर से आकर कॉलोनियों में रह रहें प्रवासी व रास्ते में मिले संदिग्धों से पूछताछ कर 196 लोगों के पर्चे अजनबी जारी किए। 955 लोगों की जांच की।
विज्ञापन


एसपी लोकेंद्र सिंह ने कहा कि विधानसभा आम चुनाव को निष्पक्ष, भय रहित व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराया जाएगा। पुलिस कानून व्यवस्था को बनाए रखने को लेकर अलर्ट है। सभी पुलिस अधिकारियों को विशेष रूप से दिशा निर्देश दिए गए है। जिले में जहां भी संवेदनशील व अति संवेदनशील मतदान केंद्र हैं या क्षेत्र हैं, पुलिस द्वारा वहां पर पूरी निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में जिला के साथ लगती यूपी की सीमा पर भी कड़ी सावधानी व सतर्कता बरती जा रही है। नाकों से गुजरने वाले प्रत्येक वाहन तथा व्यक्ति को बारीकी से चेक किया जा रहा है। संदिग्ध किस्म के लोगों पर पैनी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मतदाता निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें इसके लिए पुलिस व अर्धसैनिक बल के जवानों द्वारा लगातार फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है। इस मौके पर डीएसपी राजबीर सिंह, डीएसपी सुरेश कुमार सैनी, डीएसपी नरेंद्र सिंह, डीएसपी जसवंत सिंह, सीआईएसएफ कंपनी कमांडर एन जनार्दन, कमांडर बीएस मीणा व कमांडर इंद्रजीत कौर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed