{"_id":"6a0f614b0805e00ef70a940f","slug":"planting-trees-on-world-forest-day-to-convey-the-message-of-nature-conservation-panipat-news-c-244-1-sknl1016-157652-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: विश्व वन दिवस पर पौधारोपण कर प्रकृति संरक्षण का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: विश्व वन दिवस पर पौधारोपण कर प्रकृति संरक्षण का दिया संदेश
Fri, 22 May 2026 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Fri, 22 May 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
पानीपत। आर्य बाल भारती विद्यालय में विश्व वन दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पूर्व मेयर व भाजपा नेत्री अवनीत कौर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने विद्यालय परिसर में फलदार पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ गायत्री मंत्र और समापन शांति पाठ से हुआ और अध्यक्षता विद्यालय प्रधान रणदीप आर्य ने की।
इस अवसर पर वक्ताओं ने ऋषि दयानंद, स्वामी श्रद्धानंद, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, प्रकाशवीर शास्त्री, लाला लाजपत राय, महान बलिदानी रणवीर आर्य और आचार्य बलदेव को याद किया। इसके अलावा विद्यार्थियों को पौधारोपण करने का संकल्प दिलाया।
अवनीत कौर ने कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन के लिए ऑक्सीजन, औषधियां और पर्यावरण संतुलन का आधार हैं। उन्होंने शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण को विकसित भारत की नींव बताया। उन्होंने विद्यालय के प्रतिभाशाली छात्रों को पुरस्कृत किया और भविष्य में साधनहीन परिवारों के प्रतिभाशाली छात्रों की आर्थिक सहायता करने का आश्वासन भी दिया। इस माैके पर प्रबंधक सुखबीर आर्य, भूपेंद्र सिंह, कुनाल आर्य और भाजपा जिला मीडिया प्रभारी ओम दत्त आर्य, आचार्य राजकुमार शर्मा, हर्षिता आर्या, अन्नुबाला और पंडित रामनिवास फौजी माैजूद रहे।