फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   people aggresive after closing window

लंच टाइम के बाद बंद रखी खिड़की, भड़के लोग

Thu, 07 Jan 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत Updated Thu, 07 Jan 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम में जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने आए लोग बुधवार को लंच टाइम के बाद खिड़की न खोलने को लेकर भड़क गए।
विज्ञापन


लोगों ने कर्मचारियों पर बदसलूकी करने व लंच टाइम खत्म होने के बाद भी खिड़की नहीं खोलने का आरोप लगाया। जहां इसकी शिकायत नगर निगम मेयर को दी।

निगम मेयर ने लोगों को समस्या समाधान का आश्वासन देते हुए नगर निगम अधिकारी को मौके पर बुलाते हुए समस्या का समाधान कराया।

जन्म प्रमाण पत्र बनवाने आए सेक्टर-13,17 निवासी विकास कुमार ने आरोप लगाते हुए बताया कि दोपहर दो बजे लंच टाइम खत्म होने के बाद भी कर्मचारियों द्वारा खिड़की नहीं खोली गई।

प्रमाण पत्र लेने के लिए लोगों को करीब एक घंटे तक इंतजार करना पड़ा है। उन्होंने कर्मचारी पर बदसलूकी करने का आरोप लगाया है।

वहीं सैनी कालोनी निवासी विक्की ने बताया कि करीब एक साल से जन्म प्रमाण पत्र के लिए चक्कर काट रहा हूं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

विकास नगर नरेश वर्मा ने आरोप लगाते हुए बताया कि करीब दो साल से बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र बनवाने लिए निगम कार्यालय के चक्कर लगा रहा हूं लेकिन कोई सुनवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया तीन बार कागज जमा कराए जा चुके है और एक बार फाइल भी गुम कर दी गई थी। बावजूद इसके अब तक जन्म प्रमाण पत्र नहीं बन पाया है। इससे लोगों में नगर निगम के प्रशासनिक अधिकारियों के प्रति रोष भरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम में जन्म व मृत्यु प्रमाण बनवाने आए लोगों ने खिड़की न खोलने बदसलूकी का आरोप की शिकायत दी है। मौके पर ही लोगों की समस्या का समधान करा दिया गया था।
सुरेश वर्मा, मेयर नगर निगम, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed