Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Nine-day musical Shri Ram Katha begins in Arya Enclave with a havan

Panipat News: आर्य एनक्लेव में नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा का हवन के साथ शुभारंभ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2026 06:49 PM IST
विज्ञापन
Nine-day musical Shri Ram Katha begins in Arya Enclave with a havan
आचार्य कुलदीप महाराज ने किया भगवान श्रीराम के आदर्शों का वर्णन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। सेक्टर-23 स्थित आर्य एनक्लेव में शनिवार को नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा का विधिवत शुभारंभ हुआ। कथा से पूर्व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन किया गया। इसके पश्चात कथावाचक आचार्य कुलदीप महाराज ने संगीतमय कथा का प्रारंभ किया। प्रतिदिन सायं चार से छह बजे तक आयोजित होने वाली इस कथा के पहले दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

जिला परिषद के उपाध्यक्ष आर्य सुरेश मलिक ने बताया कि इस नौ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन उन्होंने अपने स्व. पिता जयपाल मलिक और स्वर्गीय माता चांद कौर की स्मृति में किया है। पहले दिन की कथा में आचार्य कुलदीप महाराज ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के दिव्य चरित्र, आदर्शों, त्याग, धर्म और जीवन मूल्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि रामकथा समाज में प्रेम, एकता और अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश देती है। कथा के विश्राम पर उपस्थित महिलाओं ने भजन-कीर्तन कर भगवान श्रीराम की महिमा का गुणगान किया। इससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। अंत में सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed