{"_id":"67bf6afa47c54df12301d3ba","slug":"passengers-did-not-get-bus-from-the-depot-to-go-to-prayagraj-panipat-news-c-244-1-pnp1006-132834-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: प्रयागराज जाने के लिए यात्रियों को डिपो से नहीं मिली बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: प्रयागराज जाने के लिए यात्रियों को डिपो से नहीं मिली बस
विज्ञापन
पानीपत। महाकुंभ में प्रयागराज जाने के लिए यात्रियों को बुधवार को रोडवेज बस नहीं मिली। ऐसे में यात्रियों को रेल व अन्य विकल्प अपनाकर प्रयागराज जाना पड़ा। वहीं रोडवेज अधिकारियों ने बस के लिए पर्याप्त सवारी न होने की बात कही है। अधिकारियों का कहना है कि आठ से दस यात्री प्रयागराज जाने के लिए आए थे। उनको दूसरे जिलों की बसों में जाने की सलाह दी गई थी।
प्रयागराज में बुधवार को अमृत स्नान रहा। कुछ श्रद्धालु वीरवार को भी महाशिवरात्रि के योग में महाकुंभ स्नान करने के लिए बुधवार को रोडवेज डिपो में पहुंचे थे। उनको डिपो में बस नहीं मिली। यात्री लोकेश, संतोष और राम मोहन ने बताया कि प्रयागराज संगम में डुबकी लगाने के लिए रोडवेज रोजाना बस भेज रहा है। वे बुधवार को डिपो में पहुंचे। उनको यहां बस नहीं मिली। वे निर्धारित समय दोपहर 12 बजे डिपो अधिकारियों से मिले तो उन्होंने अपेक्षाकृत यात्री न होने पर बस भेजने से मना कर दिया। अधिकारियों को बस न भेजने के बारे में पहले ही स्थिति को स्पष्ट करना चाहिए था। वे पहले ही दूसरे विकल्प अपनाकर चलते। डिपो अधिकारियों ने इसके बाद कैथल डिपो की बस में श्रद्धालुओं को प्रयागराज के लिए बैठाया। वहीं बुधवार को पानीपत से होकर प्रयागराज जाने वाली सुबह के समय की ट्रेनों में भीड़ रही। इसके साथ प्रयागराज से आने वाली बसों व ट्रेनों में अपेक्षाकृत अधिक भीड़ रही।
इस संबंध में ड्यूटी इंस्पेक्टर शमशेर मलिक ने बताया कि डिपो से यात्रियों की संख्या अनुरूप हर रोज बस भेजी जाती हैं। कई बार दो या तीन बसों को भी भेजा गया है। बुधवार को यात्रियों की संख्या कम होने के कारण बस नहीं भेजी गई। यात्रियों को कैथल डिपो की प्रयागराज जाने वाली बस में बैठाया गया है। यात्रियों को किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करने दिया गया।