{"_id":"583732f44f1c1b282413cf05","slug":"panipat-rush-old-man-cash-offencive-corwed","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैश की चाहत में बुजुर्ग बेहोश, भीड़ ने खोये होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैश की चाहत में बुजुर्ग बेहोश, भीड़ ने खोये होश
ब्यूरो/अमर उजाला/ पानीपत
Updated Fri, 25 Nov 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
पानीपत
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के बैंकों में कैश को लेकर लोगों को गुस्सा फुटना शुरू हो गया है। रामलाल चौक स्थित केनरा बैंक में नोट बदलवाने के लिए लाइन में लगा एक व्यक्ति वीरवार को बेहोश हो गया। इसके बाद गुस्साए लोगों ने असंध रोड रामलाल चौक स्थित बैंक के बाहर डीसी निवास को जाने वाली सड़क पर जाम लगा दिया।
एक अन्य व्यक्ति भी पैसे न मिलने पर बीच सड़क में लेट गया। डीएसपी और एसएचओ ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाना शुरू किया। इसके बाद भी करीब पौने घंटे बाद लोग शांत हुए। पुलिस ने अचेत व्यक्ति को एंबुलेंस से सिविल अस्पताल में दाखिल कराया।
शहर समेत जिले के बाकी बैंकों में भी कैश की दिक्कत रही। कई जगह बिजली न आने पर भी उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ी। पांच सौ और एक हजार के नोट बदलने और जमा कराने का वीरवार को 16वां दिन रहा। लोग सुबह से ही बैंकों के बाहर लाइन में लग गए।
विज्ञापन
असंध रोड रामलाल चौक स्थित कैनरा बैंक में सुबह ही लोगों की भीड़ थी। बैंक खुलने से पहले ही लोग लंबी लाइनों में खड़े हो गए। बैंक में लोगों को अंदर नहीं जाने दिया गया। कुछ लोग कैश न होने पर पैसे जमा करने की मांग करने लगे। लेकिन, बैंक अधिकारियों ने उनकी बात नहीं सुनी।
इसी बीच लाइन में खड़े कच्चा कैंप निवासी बुजुर्ग कृष्ण कुमार की तबीयत बिगड़ गई और वह गिर गए। यह देख बैंक के बाहर लाइन में खड़े लोग भड़क गए। उन्होंने रामलाल चौक से डीसी निवास के लिए जाने वाली सड़क पर जाम लगा दिया। लोगों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
लोगों ने बैंक अधिकारियों पर भी अपने नजदीकियों के पैसे सीधे बदलने और जमा कराने के आरोप लगाए। सूचना मिलते ही डीएसपी बली सिंह और एसएचओ शहर सुरेश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाकर सड़क से हटाया। इस दौरान 11:30 बजे तक करीब 45 मिनट तक डीसी निवास को जाने वाली सड़क व असंध रोड का यातायात बाधित रहा।
एक व्यक्ति को नाटक पड़ा भारी
डीसी निवास रोड पर जाम के दौरान एक व्यक्ति को नाटक करना भारी पड़ा। इस व्यक्ति ने एक पुलिसकर्मी पर दांत तोड़ने का आरोप लगाया, लेकिन वह बाद में अपने आरोपों से मुकर गया। इस व्यक्ति ने खुद को एक्स सर्विसमैन बताया।
कहा कि वह किसी का समर्थक या आलोचक नहीं है, लेकिन नोटबंदी के चलते लोग परेशान है। इसके बाद वह सड़क पर लेट गया। पुलिस ने उसको हिरासत में ले लिया। हालांकि पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया। उसने अपना नाम मोहनलाल निवासी रेरकलां बताया।
जिले में 18.30 करोड़ हुए एक्सचेंज, 100 एटीएम चले
जिले में वीरवार को 18.30 करोड़ का एक्सचेंज और निकासी हुई। जिले में कैश की कमी होने के कारण 111 एटीएम नहीं चल सके। केवल 100 एटीएम से लोगों ने पैसे निकाले। शहर के बाकी बैंकों में भी कैश न आने से लेन-देन प्रभावित रहा। बैंकों ने इस दौरान 10, 20 और 50 के पुराने नोट चला दिए। कई व्यक्ति 10 से 24 हजार तक का चेक भरकर ले आए। बैंकों में उनको केवल दो हजार रुपये ही दिए गए।
होगा पांच सौ और एक हजार के नोटों का लेन-देन
पांच सौ और एक हजार के नोटों का लेन-देन की अवधि 24 तक ही रखी गई थी। लेकिन, इस अवधि को बढ़ाते हुए आरबीआई ने यह सेवा एक दिसंबर तक चालू रखने की घोषणा की है। इस कारण शहर वासियों ने राहत की सांस ली है। जब तक किसी को
यह पता नहीं चला कि पैसों का लेन-देन एक दिसंबर तक कर दिया गया है। तब तक को लाइनों में लगे लोग धक्का-मुक्की करते रहे। जानकारी होने के बाद लोग घर जाने लगे।
कघर में नहीं पहुंचे पैसे
डाकघर में पैसे नहीं आने से डाकघर के कर्मचारियों ने कल के आए हुए बीस-बीस के पुराने नोट उपभोक्ताओं को दिए। पोस्टमास्टर अनिल शर्मा ने बताया कि बैंक डाकघर को बीस-बीस के पुराने नोट दे रहे हैं। इससे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
वीवर्स कॉलोनी निवासी बलविंद्र ने बताया कि केनरा बैंक के बाहर कई घंटे से खड़े हैं, लेकिन बैंक मैनेजर अपने जान पहचान वाले लोगों को ही अंदर बुलाकर पैसे दे रहे हैं। धूप में खड़े-खड़े थक चुके है। कई घंटों से एक ही जगह ही खड़े हुए है।
कच्चा कैंप निवासी सरोज ने बताया कि उसका 12 साल का बेटा मोहन प्यारे बुधवार शाम को एटीएम लेकर पैसे निकलवाने के लिए घर से गया था। वह आज तक लौटकर नहीं आया है। उसको अपने बेटे की चिंता सता रही है।
जिले में 18.30 करोड़ का एक्सचेंज और निकासी हुई है। वीरवार को जिले में कैश की कमी होने के कारण 111 एटीएम नहीं चल सके। 100 एटीएम से ही काम चलाना पड़ा। आज पैसा आ गया है। इससे बाजारों में खरीदारी करने वाले लोगों को कोई दिक्कत नहीं होगी।
राकेश वर्मा, एलडीएम, पानीपत।