फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat crime,panipat news

कॉल न उठाने पर दोस्त ने ही मारी कस्सी, लगे 10 टांके

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
panipat crime,panipat news
पानीपत। गांव रिसालू में दूल्हे के भाई को उसके ही दोस्त ने कस्सी मारकर घायल कर दिया। उसके सिर पर दस टांके लगे हैं। दूल्हे के भाई की गलती सिर्फ इतनी थी कि वह दोस्त का कॉल नहीं उठा सका। फोन के बिजी बताने पर तैश में आकर दोस्त ने हमला बोल दिया। पीड़ित ने सेक्टर-29 थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गांव रिसालू निवासी सुनील मलिक ने बताया कि 30 मई को उसके भाई बिजेंद्र की शादी थी। रात को जोगिंद्र, सुमित के साथ गांव निवासी दोस्त पुनीत के खेत में सभी दोस्तों को पार्टी दी थी। इसी बीच गांव सिवाह निवासी दोस्त दिनेश को लाने के लिए अपनी बाइक देकर पुनीत और उसके चचेरे भाई विनोद को चौटाला रोड पर भेजा था।
विज्ञापन

काफी देर बाद दोनों को दिनेश को लेकर नहीं लौटे। पुनीत को कॉल लगाई, लेकिन उसका नंबर लग नहीं रहा था। इसी बीच पुनीत और उसका चचेरा भाई भी खेत में आ गए और गुस्से में कहा कि न तेरा दोस्त नहीं मिला और न तुमने कॉल उठाई। ऊपर से फोन को बिजी कर दिया। पुनीत को समझाने का प्रयास किया कि हो सकता है कि कहीं कोई दिक्कत हो, वह तो उसे खुद ही कॉल कर रहा था। इतने में पुनीत ने हौदी में पड़ी कस्सी उठाकर उसकी कमर पर हमला कर दिया और उसकी बाइक लेकर फरार हो गया। दोस्तों ने मिलकर उसे सामान्य अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाक्टर ने उसे दस टांके लगाए। इसके बाद उन्होंने आरोपी पुनीत के खिलाफ सेक्टर-29 थाना पुलिस में शिकायत दी। सुनील ने बताया कि पुनीत ने कॉल की, लेकिन वह साथ ही कट गई। इसके बाद उसने कॉलबैक किया, लेकिन पुनीत का नंबर व्यस्त बताया। उसने चार से पांच बार प्रयास किया, लेकिन हर बार व्यस्त बताया। सुनील का कहना है कि दूसरी तरफ से पुनीत उसके पास कॉल कर रहा था और इधर से वह पुनीत को कॉल कर रहा था। इस वजह दोनों के नंबर व्यस्त बताए जा रहे थे, लेकिन पुनीत ने सोचा कि सुनील ने जान बूझकर फोन व्यस्त पर रखा।
सुनील मलिक की शिकायत पर आरोपी पुनीत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, मामले की जांच जारी है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- सुनील कुमार, सेक्टर 29 थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed