फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat crime,panipat news

रिफाइनरी के सिक्योरिटी गार्ड को बेहोश कर लूटे 25 हजार, बाइक व मोबाइल फोन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
panipat crime,panipat news
इसराना। पानीपत गोहाना नेशनल हाईवे पर अनाज मंडी गेट के पास रिफाइनरी के सिक्योरटी गार्ड को रुमाल सुंघा कर बेहोश कर दो बदमाशों ने 25 हजार रुपये, बाइक, मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड समेत कई जरूरी कागजात लूट लिए। कई घंटे के बाद सिक्योरिटी गार्ड को होश आया तब उसने पुलिस को जानकारी दी। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गोहाना की चोपड़ा कालोनी निवासी सतबीर सिंह ने बताया कि वह पानीपत रिफाइनरी में बतौर सिक्योरटी गार्ड कार्यरत है। शनिवार को दोपहर दो बजे वह ड्यूटी खत्म कर बाइक से अपने घर गोहाना जाने के लिए निकला था। करीब तीन बजे वह पानीपत गोहाना नेशनल हाईवे पर अनाज मंडी गेट के पास पानी पीने के लिए रुका । वहां पहले से मौजूद दो युवकों में से एक युवक ने पीछे से उसके मुंह पर रुमाल रख दिया। इससे वह बेहोश हो गया। कई घंटे बाद जब उसे होश आया तो उसकी बाइक, जेब से 25 हजार रुपये, मोबाइल फोन, बैंक का एटीएम कार्ड और फौजी कैंटीन का आईकार्ड गायब था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed