फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat crime,panipat news,fallow up,remdesivir

रिहाई के नाम पर 50 लाख रुपये ऐंठने वाला गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
panipat crime,panipat news,fallow up,remdesivir
पानीपत। नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन सप्लाई करने वाले मुख्य सप्लायर आरोपी मोहम्मद सहवार ने रिमांड के दौरान बताया है कि उनका पंजाब में तीन लोगों ग्रुप था। जिसमें एक वह, दूसरा सहारनपुर निवासी अरशद और एक तीसरा अन्य दोस्त शामिल थे।
विज्ञापन

अरशद को पंजाब के रोपड़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, जबकि तीसरा दोस्त गिरफ्त से बाहर था। अरशद के भाई अखलद उर्फ अली ने तीसरे दोस्त को भी रोपड़ पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने की झूठी कहानी रची। अलखद ने उसे कहा कि वह उसे छुड़वा सकता और मामला रफा-दफा करवा सकता है। दोस्त छुड़वाने की एवज में अखलद ने उससे 50 लाख रुपये ऐंठ लिए। सीआईए-3 ने आरोपी अखलद को सहारनपुर यूपी से गिफ्तार किया है और उसे न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

सीआईए-3 प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल छिल्लर ने बताया कि 3 मई को सेक्टर 13-17 के मोड़ से गौरव जैन निवासी सेक्टर 13-17 पानीपत को नकली रेमडेसिविर एंटी वायरल इंजेक्शन की कालाबजारी करते 4 इंजेक्शन सहित गिरफ्तार किया था। आरोपी गौरव जैन के खिलाफ थाना सेक्टर 13-17 में ड्रग और कॉस्मेटिक एक्ट आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर गहनता से पूछताछ की। जिसमें गौरव ने बताया था कि वह उक्त इंजेक्शनों को बीएएमएस डॉ. योगेश से लेकर आया था। उसको एक इंजेक्शन पर 2 हजार रुपये कमीशन मिलता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. योगेश बरसत रोड पर एक गौशाला में डिस्पेंसरी पर नौकरी करता है। सीआईए-3 पुलिस टीम ने दबिश देते हुए आरोपी डॉ योगेश को बरसत रोड से गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने बताया कि वह उक्त इंजेक्शन को दिलबाग निवासी सेक्टर-6 पानीपत से खरीद कर लाया था। दिलबाग खन्ना रोड पर दवाइयों का होलसेल का स्टोर चलाता है। आरोपी दिलबाग को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने बताया कि वह प्रदीप से उक्त इंजेक्शन खरीद कर लाया था।
वहीं आरोपी प्रदीप को पहले ही जिला पुलिस ने गिरफ्तार कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया हुआ था। आरोपी प्रदीप सनौली रोड स्थित हैदराबादी अस्पताल में दवाइयों का मेडिकल स्टोर चलाता था। आरोपी प्रदीप से गहनता से पूछताछ की गई तो उसने बताया था कि वह मोहम्मद सहवार निवासी खुडडा जिला मुजफ्फरनगर, यूपी उसको रेमडेसिविर इंजेक्शन की सप्लाई देता था।

सात दिन के रिमांड पर चल रहा आरोपी सहवार
आरोपी मोहम्मद सहवार निवासी खुड्डा, जिला मुजफ्फरनगर, यूपी को पंजाब में रोपड़ पुलिस ने गिरफ्तार किया था और उसे जेल भेज दिया था। सीआईए 3 ने आरोपी मोहम्मद सहरवार को पंजाब की रोपड़ जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गहनता से पूछताछ करने के लिए न्यायालय में पेश कर 7 दिन के पुलिस रिमांड पर ले रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed