फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat, crime, murder, death

ग्राहक को लेकर कहासुनी में ज्वेलर की हत्या

Mon, 14 Jul 2014 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत Updated Mon, 14 Jul 2014 12:49 AM IST
विज्ञापन
panipat, crime, murder, death
पानीपत मॉडल टाउन के कच्चा कैंप गुरु नानकपुरा में रविवार देर शाम को ग्राहक को लेकर कहासुनी में पड़ोसी दुकानदार ने एक ज्वेलर्स की चाकू घोंपकर हत्या कर दी और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


दोनों घायलों को शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। थाना मॉडल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वारदात के बाद बाजार में दहशत फैल गई। आरोप है कि हमलावर दुकानदार ने सुरेंद्र सहगल के ग्राहक को गुमराह किया था। इसे लेकर दोनों में कहासुनी हो गई थी।
विज्ञापन


कच्चा कैंप निवासी ज्वेलर्स सुरेंद्र सहगल (30) अपने भाई सुशील और एक अन्य जानकार थ्रीव्हीलर चालक वजीर के साथ अपनी दुकानदार पर बैठा था।

इसी बीच पड़ोसी दुकानदार कस्तूरी लाल अपने साथियों के साथ सुरेंद्र सहगल की दुकान पर आया और उन पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिसमें सुरेंद्र सहगल, उसका भाई सुशील और वजीर गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डॉक्टर ने सुरेंद्र सहगल को मृत घोषित कर दिया, जबकि सुशील और वजीर को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया।

इसकी सूचना मिलते ही दोनों के परिजन अस्पताल में पहुंचे और दोनों को एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया। थाना पुलिस ने अस्पताल में पहुंचकर बयान दर्ज किए। हादसे के बाद आसपास के दुकानदार में दहशत का माहौल है।

बताया जा रहा है कि सुरेंद्र सहगल के पास एक ग्राहक आया था और ज्वेलरी खरीदने की बात तय हो गई थी। आरोप है कि कस्तूरी लाल ने ग्राहक को गुमराह कर कहीं और से सामान लेने को बोल दिया।


इसे लेकर सुरेंद्र सहगल और कस्तूरी लाल में कहासुनी हो गई। इसके कुछ देर बाद कस्तूरी लाल ने अपने साथियों के साथ सुरेंद्र सहगल की दुकान पर पहुंचकर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed