फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat, agr, community, leadership, equal,

अग्र समाज को मिले बराबर का प्रतिनिधित्व

Mon, 28 Nov 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला/ पानीपत Updated Mon, 28 Nov 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
panipat, agr, community, leadership, equal,
पानीपत - फोटो : bureau
अग्रवाल समाज ने एक मंच पर आकर शक्ति प्रदर्शन किया और अब राजनीति में भी बराबर का हक मांगा। मंच पर अग्र समाज के मंत्रियों और विधायक ने भी इसका आह्वान किया। उन्होंने साफ कहा कि अग्र समाज के लोगों का एक मंदिर, कमेटी से लेकर देश की सबसे बड़ी पंचायत में प्रतिनिधित्व बराबर का होना चाहिए।
विज्ञापन


अग्रवाल संगठन ने प्रदेश स्तरीय अग्र महोत्सव और अभिनंदन समारोह रविवार को हुडा सेक्टर-24 स्थित अग्रवाल भवन में आयोजित किया। इसमें प्रदेश के अग्र समाज के मंत्री और विधायकों समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ ही समाज के ख्याति प्राप्त लोग शामिल हुए।
विज्ञापन


महिला एवं बाल कल्याण मंत्री कविता जैन ने कहा कि अग्रवाल समाज सामाजिक सेवाओं में सबसे आगे है। प्रदेश में सबसे ज्यादा शिक्षण संस्थाएं इसी समाज के लोगों की हैं। अब समाज के लोगों को अपने बच्चों को व्यवसाय के साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी आगे लाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके पास जिम्मेदारी के पद होंगे तो समाज का नाम ऊंचा होगा। कहा कि बेटियों को भी बेटों के बराबर हक देने की बात भी कही। दावा किया कि प्रदेश सरकार हर वर्ग को साथ लेकर चल रही है और सरकार का नारा सबका साथ सबका विकास प्रदेश में रंग लाएगा।

घोषणा की कि प्रदेश में जल्द ही व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन किया जाएगा। इसके बाद व्यापारियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। गोसेवा आयोग के चेयरमैन भानीराम मंगला, विधायक एवं पूर्व मंत्री धनश्याम सर्राफ और आरएसएस के प्रदेश सह प्रचारक राजेश गोयल ने भी राष्ट्र को ऊंचा उठाने पर बल दिया।

उन्होंने कहा कि व्यक्ति के विकास से प्रदेश व राष्ट्र का विकास होता है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने राष्ट्र को ऊंचा उठाने में योगदान देना चाहिए। उद्योगपति पवन जिंदल ने कहा कि पानीपत में शिक्षा के क्षेत्र में अग्रवाल समाज प्रथम दर्जे की सेवाएं दे रहा है। उसी परंपरा का अनुसरण पानीपत का अग्रवाल समाज कर रहा है।

अग्रवाल संगठन के अध्यक्ष सुरेश गुप्ता और महासचिव विकास गोयल ने कहा कि पिछले 15 वर्षों से अग्रवाल संगठन अग्रसमाज को सुसंगठित कर रहा है। पानीपत में अग्रवाल समाज के विशेष अस्तित्व का निर्माण हो रहा है। पानीपत का अग्रवाल समाज पानीपत में बाहर से आए अग्रवाल समाज के भाइयों को साथ उसी प्रकार खड़ा है।

इस अवसर पर संसदीय सचिव डॉ. कमल गुप्ता, मुख्य सचेतक राज्य मंत्री ज्ञान चंद गुप्ता, विधायक गुरुग्राम उमेश अग्रवाल, विधायक अंबाला असीम गोयल, विधायक सिरसा मक्खन लाल सिंगला, राजनीतिक सलाहकार मुख्यमंत्री दीपक मंगला और कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि धर्मवीर गुप्ता, सियाराम गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता, विजय जैन और नीरज गोयल ने भी अपने विचार प्रकट किए।

इस अवसर पर रामनिवास गुप्ता, रोशनलाल गुप्ता, अश्वनी गोयल, पिंकी, राजरानी सिंगला, वीना गोयल, किरण गर्ग, मुकेश गर्ग, राजेश गर्ग, नीरज सिंगला, अशोक गर्ग, भूपेश अग्रवाल, शिवकुमार मित्तल, विकुल बिंदल, सुरेश तायल, सुरेश मित्तल, हुकम चंद गर्ग,

टीकाराम गर्ग, सतबीर गोयल, जगदीश अग्रवाल, अतुल गुप्ता, प्रमोद बंसल, अनिल गर्ग, प्रवीण गुप्ता, प्रेम गुप्ता, अनिल गर्ग, दिनेश मित्तल, अशोक सिंगला, मुकेश अग्रवाल, हरीश बंसल, अश्विनि जिंदल, विवेक गुप्ता, मनमोहन अग्रवाल, अनुभव सिंगला, रामरत्न अग्रवाल,

विशाल गोयल, पुरुषोत्तम अग्रवाल, प्रवीण गुप्ता, आशीष गर्ग, नवीन गर्ग, पुनीत जिंदल, संजय गर्ग, राकेश कंसल, अनिल सिंगला, रमेश गर्ग, नरोत्तम अग्रवाल, मनीष गोयल, मनोज जिंदल, बबलू जैन, सुभाष गोयल, रामनिवास सिंगला, सतपाल गोयल, मिठ्ठन लाल, अजय जैन, राकेश गर्ग आदि मौजूद रहे।


इन्हें किया सम्मानित
समारोह में अग्रवाल संगठन ने जिले की स्थानीय राजनीति में सक्रिय भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मेघराज गुप्ता, राहुल सिंगला, नगर पार्षद सुधा अग्रवाल, पार्षद वार्ड-15 सुरेंद्र गर्ग, जयकुमार बिंदल, पूर्व पार्षद वेद गोयल, विमल बंसल, अशोक मित्तल को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed