Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Opportunity for colleges to introduce new courses and increase seats; applications invited until December 31.

Panipat News: कॉलेजों में नए कोर्स शुरू करने और सीटें बढ़ाने का मौका, 31 दिसंबर तक मांगे आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2026 06:26 PM IST
विज्ञापन
Opportunity for colleges to introduce new courses and increase seats; applications invited until December 31.
- उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने जारी किए निर्देश, नए विषय जोड़ने और पुराने कोर्स बंद करने के लिए भी कर सकेंगे आवेदन
विज्ञापन


- कॉलेजों को 20 किलोमीटर के दायरे में संचालित शिक्षण संस्थानों का देना होगा ब्योरा, आवेदन ऑफलाइन माध्यम से ही होंगे स्वीकार

संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। प्रदेश के सरकारी सहायता प्राप्त और सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार और विद्यार्थियों के लिए नए विकल्प उपलब्ध कराने की दिशा में उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत कॉलेजों में नए स्नातक और स्नातकोत्तर कोर्स शुरू करने, नए विषय जोड़ने, मौजूदा कोर्सों में सीटें बढ़ाने और जरूरत के अनुसार पुराने कोर्स बंद करने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) के आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक कॉलेज 31 दिसंबर तक अपने प्रस्ताव जमा कर सकेंगे। निर्धारित समय सीमा के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

निदेशालय की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार, सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेज सेल्फ फाइनेंस आधार पर नए स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम शुरू करने के लिए आवेदन कर सकेंगे। वहीं, स्थायी संबद्धता प्राप्त सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों को केवल नए स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम शुरू करने के लिए आवेदन करने की अनुमति होगी। हालांकि, दोनों श्रेणियों के कॉलेज एमबीए और एमसीए पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन


कॉलेजों को बतानी होगी उपलब्ध सुविधाएं और स्टाफ की स्थिति
नए पाठ्यक्रम शुरू करने, विषय जोड़ने या सीटें बढ़ाने के प्रस्ताव के साथ कॉलेजों को अपने यहां उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं का पूरा विवरण देना होगा। इसके तहत कॉलेज की भूमि, भवन, कक्षाओं, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय, स्मार्ट क्लासरूम और शिक्षण एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों की उपलब्ध संख्या की जानकारी देनी होगी। इसके साथ ही प्रस्तावित स्टाफ का ब्योरा भी देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेजों को अपने संस्थान से 20 किलोमीटर के दायरे में संचालित सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों की जानकारी भी देनी होगी। इसमें उन संस्थानों का विवरण शामिल करना होगा, जहां समान या मिलते-जुलते पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इससे संबंधित क्षेत्र में पाठ्यक्रमों की उपलब्धता और जरूरत का आकलन किया जा सकेगा।

पुराने कोर्स बंद करने के लिए देना होगा फेज-आउट प्लान
जो कॉलेज पुराने पाठ्यक्रम या विषय बंद करना चाहते हैं, उन्हें इसके लिए शपथ पत्र के साथ फेज-आउट प्लान प्रस्तुत करना होगा। इसमें स्पष्ट करना होगा कि संबंधित पाठ्यक्रम में पहले से पढ़ रहे दूसरे और तीसरे वर्ष के विद्यार्थियों की डिग्री पूरी कराने की व्यवस्था किस प्रकार की जाएगी। साथ ही संबंधित पाठ्यक्रम में कार्यरत स्टाफ के समायोजन की योजना भी बतानी होगी।
निदेशालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि सभी आवेदक कॉलेजों को नॉन-ज्यूडिशियल स्टांप पेपर पर शपथ पत्र देना होगा। इसमें यह सुनिश्चित करना होगा कि सेल्फ फाइनेंस पाठ्यक्रमों के संचालन के लिए भविष्य में राज्य सरकार से किसी प्रकार की वित्तीय सहायता की मांग नहीं की जाएगी।


वर्जन-

कॉलेजों में नए पाठ्यक्रम शुरू होने और मौजूदा पाठ्यक्रमों में सीटें बढ़ने से विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के अधिक अवसर मिल सकते हैं। वर्तमान समय में उच्च शिक्षा को रोजगार और कौशल विकास से जोड़ना बेहद जरूरी है। कॉलेजों को क्षेत्र की शैक्षणिक जरूरत, विद्यार्थियों की रुचि और उपलब्ध संसाधनों को ध्यान में रखते हुए नए कोर्स के प्रस्ताव तैयार करने चाहिए। इससे विद्यार्थियों को अपने ही क्षेत्र में बेहतर शैक्षणिक विकल्प उपलब्ध हो सकेंगे।
- प्रो. डॉ. जगदीश गुप्ता, प्राचार्य, आर्य पीजी कॉलेज, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed