फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Open National Boxing Championship begins

Panipat News: ओपन नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2024 05:56 AM IST
विज्ञापन
Open National Boxing Championship begins
बापौली। अनाज मंडी बापौली में दो दिवसीय ओपन नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप का शनिवार को शानदार आगाज हुआ। यह चैंपियनशिप आर्मी बॉक्सिंग अकादमी द्वारा कराई गई ।
विज्ञापन

मुख्यातिथि पर्यावरण एवं जल सुधार समिति के अध्यक्ष राजपाल रावल ने प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि खेलों को खेल की भावना से खेलें। इससे भाईचारा बढ़ता है। हारने वाला खिलाड़ी जीतने वाले खिलाड़ी से सीख लेकर जीवन में आगे बढ़ें और अपने लक्ष्य को प्राप्त करें। हमारे क्षेत्र में इस प्रकार की प्रतियोगिता होना हमारे लिए गर्व की बात है। हम चाहते हैं कि हमारे क्षेत्र के युवा भी बॉक्सिंग के खेल में आगे बढ़े और क्षेत्र का नाम रोशन करें।
विज्ञापन

आर्मी बॉक्सिंग अकादमी के संचालक अमन रावल और कोच अजय कश्यप ने बताया कि क्षेत्र में यह दूसरी ओपन नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप है। ग्रामीण आंचल के युवाओं को खेलों के माध्यम से आगे बढ़ने का हमारी एकेडमी काम कर रही है। वे चाहते हैं कि क्षेत्र के युवा बॉक्सिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर के देश का नाम रोशन करें । इस अवसर पर राजवीर त्यागी, सतपाल रावल, मास्टर ब्रह्मपाल रावल व देशबंधु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स



ये रहे परिणाम
- 37 किलोग्राम भार में पहले राउड में यश बोक्सर ने मनजीत को हारया गुरूदीत ने अन्नत सैनी को हराया । 30 किलोग्राम में श्रीयश ने पियूष को हराया दक्ष ने वंश को हराया । 40-43 किलोग्राम भार में संजीत ने यशस्वी को हराया। विशु ने रणबीर को हराया । 43 -46 में जय फोगाट ने विक्रांत को हराया चिराग ने आदित्य को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed