{"_id":"67478a36d6b12edb2c06b5a6","slug":"one-case-of-dengue-found-nine-cases-in-three-days-panipat-news-c-244-1-pnp1003-128100-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: डेंगू का एक केस मिला, तीन दिन में आ चुके नौ मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: डेंगू का एक केस मिला, तीन दिन में आ चुके नौ मामले
विज्ञापन
पानीपत। स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को 90 एलाइजा टेस्ट के सैंपल की रिपोर्ट जारी की। इनमें डेंगू का एक केस आया है। जिले में डेंगू का खतरा अब भी बरकरार है। ठंड का एडिज मच्छर पर प्रभाव कम पड़ रहा है। अब जिले का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक आ चुका है। बावजूद इसके डेंगू के लगातार केस आ रहे हैं। पिछले तीन दिन में डेंगू के नौ केस आ चुके हैं। जिले में अब डेंगू के रोगियों की संख्या 296 पहुंच चुकी है।
पिछले साल डेंगू के 326 केस मिले थे। इस बार यह रिकॉर्ड टूटने का अंदेशा है। 2023 को छोड़ दें तो इस साल पिछले पांच साल की अपेक्षा डेंगू के ज्यादा मरीज मिले हैं। बुधवार को एकता विहार कॉलोनी में 31 वर्षीय महिला डेंगू से ग्रस्त मिली है। उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। जिले में अब तक चिकनगुनिया के छह व मलेरिया के तीन केस मिल चुके हैं। पिछले साल जिले में मलेरिया का कोई केस नहीं मिला था। इस साल स्वास्थ्य विभाग ने मार्च में ही एंटी लार्वा एक्टिविटी शुरू कर दी थी। अब तक लगभग सवा तीन लाख घरों में लार्वा जांचा जा चुका है। लगभग 11 हजार घरों में डेंगू का लार्वा मिल चुका है। लगभग साढ़े आठ हजार लोगों को इस साल नोटिस थमाया गया है।
जिले में डेंगू का रिकवरी रेट 100 प्रतिशत है। 20 नवंबर के बाद जिले में डेंगू के रोगियों की रफ्तार कुछ कम हुई है। 20 नवंबर के बाद जिले में चार-पांच की औसत से प्रतिदिन डेंगू के मरीज मिल रहे हैं। इससे पहले यह औसत आठ-दस रोगियों की थी। फिलहाल जिला नागरिक अस्पताल के डेंगू वार्ड में तीन रोगियों का इलाज चल रहा है। बुधवार को भी जिला नागरिक अस्पताल में बुखार-खांसी व बुखार के रोगियों की भीड़ जुट गई। बुधवार को अस्पताल में कुल ओपीडी 1517 रही। इनमें वायरल फीवर की ओपीडी 422 रही। वायरल रोगियों की ओपीडी के लिए चार डॉक्टरों की टीम को लगाया गया है।
विज्ञापन
वर्जन-
उप सिविल सर्जन डॉ. सुनील संडूजा ने बताया कि धीरे धीरे डेंगू के केस अब कम हो रहे हैं। बुधवार को डेंगू का एक केस मिला है। दूसरे जिलों के मुकाबले उन्होंने डेंगू पर काफी अंकुश लगाया है। यहां आठ माह से एंटी लार्वा एक्टिविटी लगातार चल रही है। सर्दियों बढ़ने पर यह खतरा और कम होगा। जहां केस मिल रहे हैं, वहां स्लाइड भी बनाई जा रही है।