{"_id":"66b56f178b18b8a6dd039ca4","slug":"obscene-comments-made-by-making-fake-id-of-the-couple-panipat-news-c-244-1-pnp1003-122453-2024-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: दंपती की फेक आईडी बना किए अश्लील कमेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: दंपती की फेक आईडी बना किए अश्लील कमेंट
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत । एक अज्ञात व्यक्ति ने अशोक विहार कॉलोनी निवासी दंपती के नाम पर इंस्टाग्राम पर फेक आईडी बनाकर अश्लील कमेंट किए। इन दोनों को अज्ञात व्यक्ति ने फेक आईडी पर सेक्स वर्कर बताया। दंपती ने इसकी शिकायत साइबर अपराध थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
महिला ने साइबर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एक युवक ने इंस्टाग्राम पर उसके नाम की फेक आईडी बनाई है। उसकी फेक आईडी पर अश्लील कमेंट किए गए। उसके पति को उसका दलाल बताया गया। उसका चरित्र हनन किया गया। उसके साथ संदिग्ध लोगों की कॉल आती हैं और उससे अश्लील बात की जाती है। वह इससे बहुत परेशान हो गई है। उसकी पुलिस से मांग है कि आरोपी की पहचान कर उन पर केस दर्ज किया जाए।