फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Now students will have to say Jai Hind in school

Panipat News: अब विद्यार्थियों को स्कूल में बोलना होगा जयहिंद

Sun, 11 Aug 2024 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sun, 11 Aug 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
Now students will have to say Jai Hind in school
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। प्रदेश के विद्यालयों में विद्यार्थियों को गुड मॉर्निंग की जगह जयहिंद बोलना होगा। इसके लिए हरियाणा सरकार ने आदेश जारी कर दिए हैं। विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने 15 अगस्त तक इस आदेश को सभी स्कूलों में लागू करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, खंड मौलिक शिक्षा अधिकारी, स्कूल मुखिया और स्कूल प्रभारियों को पत्र जारी किया गया है।
जारी निर्देशानुसार राज्य के सभी विद्यालयों में शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों में देशभक्ति व राष्ट्रीय गौरव की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ऐसा किया जा रहा है। वह गुड मॉर्निंग के स्थान पर जयहिंद को अभिवादन के रूप में प्रयोग करें। इससे विद्यार्थियों को प्रतिदिन राष्ट्रीय एकता की भावना और देश के समृद्ध इतिहास के प्रति सम्मान के लिए प्रेरित किया जा सकेगा।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा ने बताया विद्यालयों में विद्यार्थियों को गुड मॉर्निंग की जगह जयहिंद बोलना होगा। इसके लिए हरियाणा सरकार ने आदेश जारी कर दिए हैं। विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने 15 अगस्त तक इस आदेश को सभी स्कूलों में लागू करने के निर्देश दिए हैं। निर्देशानुसार सभी खंड शिक्षा अधिकारियों व स्कूल मुखियाओं को इस बारे अवगत करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed