फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Now only 10 to 15 hours power supply on urban feeders

अब शहरी फीडरों पर केवल 10 से 15 घंटे ही बिजली सप्लाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Now only 10 to 15 hours power supply on urban feeders
पानीपत। बारिश रुकने के बाद भी रविवार को शहर के 50 से ज्यादा फीडरों पर बिजली कटौती हो रही है। पिछले तीन दिनों से ग्रामीण 80 फीडरों पर 12 घंटे तक बिजली कट लग रहे हैं।शहरी क्षेत्र में 15 घंटे ही बिजली आ रही है। शहरवासी पिछले तीन दिनों से बिजली फॉल्ट, लाइन टूटने व अन्य परेशानियों के चलते परेशानी का सामना कर रहे हैं। सबसे ज्यादा फॉल्ट बबैल रोड और समालखा के जौरासी फीडरों पर आया है। इसके बाद समालखा, पानीपत अनाज मंडी और सनौली रोड पर बिजली फॉल्ट के कारण परेशानी हो रही है। शहर वासियों का कहना है कि बरसात के कारण बिजली निगम के सारे दावे बह गए हैं।
विज्ञापन

नवरात्र के पहले दिन ही ग्रामीणों को सुबह ही बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। क्रॉसिंग टावर इंस्टॉल करने और सेफ्टी परपज का कार्य करने के चलते 10 फीडरों पर शटडाउन रहेगा। 11 केवी सिवाह एपी फीडर पर सुबह चार से नौ बजे तक, 11 केवी संजय कॉलोनी पर सुबह चार से नौ बजे तक, 11 केवी संजय गर्ग, एएसएम फीडर पर और 11 केवी सियाराम फीडर पर सुबह चार बजे से छह बजे तक शटडाउन रहेगा। इसी के साथ 11 केवी हैचरी, पेपसी, बबैल रोड फीडर पर सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक शटडाउन रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed