फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Nisha-Radhika won bronze in World Wrestling Championship

वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में निशा-राधिका ने जीते कांस्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Nisha-Radhika won bronze in World Wrestling Championship
निशा दहिया। - फोटो : Panipat
पानीपत। सर्बिया के बेलग्रेड में हुई अंडर-23 वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में निशा कादियान व राधिका ने कांस्य पदक जीता है। एक दिन में पानीपत की दो बेटियों ने जिले को गौरवान्वित कर दिया। जीत के बाद दोनों ने कहा कि पानीपत वाले बिना मेडल वापस नहीं जाते।
विज्ञापन

निशा ने दर्द से उभरने के बाद यह सफलता हासिल की है। लातविया की एल्मा जीडलर को शानदार तकनीक से 10-0 से हराया। निशा इस प्रतियोगिता के लिए तीन माह से उदयपुर में अभ्यास कर रही थीं। शनिवार को कांस्य पदक जीतकर अपनी मेहनत सफल की।
विज्ञापन

निशा ने बताया कि उनको कंधे दर्द के साथ वजन कम करने का दबाव था। मौसम ठंडा होने के कारण वजन कम करना उनके लिए चुनौती थी। उन्होंने 3 से 4 किलोग्राम वजन भी कम किया है। जब उसने खेल की शुरुआत की थी तो गांव वाले उनके पिता को हमेशा ताना देते थे। पदक जीतने के बाद जब निशा ने अपने पिता रमेश को फोन किया और सफलता के बारे में बताया तो वह बेटी की कामयाबी पर गदगद हो गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

राधिका ने इटली की खिलाड़ी को चित किया
स्लिप डिस्क से पीड़ित राधिका ने कमर दर्द की चिंता को छोड़कर वर्ल्ड चैंपियनशिप में पदक जीता है। फाइनल में इटली की खिलाड़ी ओरोरा केंपगना को चित करके उसने कांस्य पदक जीता। वह चार साल से स्लिप डिस्क के दर्द से परेशान हैं, लेकिन हर मैच में दवा लगाकर प्रतिद्वंद्वी से भिड़ती हैं। वह बोलीं, दवा लगाकर वह दर्द भूल जाती हैं। वह कई सालों से जींद साई स्टेडियम में अभ्यास कर रही थीं।
बिना मेडल के वापस नहीं आते पानीपत के खिलाड़ी
नेशनल चैंपियनशिप में राधिका और निशा ने स्वर्ण पदक जीते थे और अब अंडर-23 वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने के बाद दोनों ‘अमर उजाला’ से बोलीं कि पानीपत के खिलाड़ी बिना मेडल के वापस नहीं आते हैं। वे बोलीं- पानीपत के खिलाड़ियों की खासियत है कि वह इंटरनेशनल चैंपियनशिप में जाते हैं तो बिना पदक के वापस नहीं आते। चाहे ओलंपिक हो या वर्ल्ड चैंपियनशिप।

दोनों बेटियां आज लौटेंगी भारत
बेलग्रेड में आयोजित वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में पदक जीतने के बाद निशा और राधिका आज भारत वापस आएंगी। दिल्ली में स्वागत किए जाने के बाद उनका पानीपत में स्वागत किया जाएगा। राधिका और निशा ने बताया कि घर आने के बाद ही वह नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप की तैयारी में जुट जाएंगी।

राधिका।

राधिका।- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed