फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Neeraj's medal increased the sales of javelin and the number of players in the stadium

नीरज के पदक ने बढ़ाई जेवलिन की बिक्री और स्टेडियम में खिलाड़ियों की संख्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Neeraj's medal increased the sales of javelin and the number of players in the stadium
पानीपत। पानीपत शिवाजी स्टेडियम में तौडते हुए खिलाड़ी - फोटो : Panipat
नीरज गिरी
विज्ञापन

पानीपत। टोक्यो ओलंपिक में जेवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा के स्वर्ण पदक जीतने के बाद से जिले में जेवलिन की मांग और स्टेडियम में नए खिलाड़ियों की संख्या बढ़ा दी है। पहले छह महीने में कभी कभार एक जेवलिन बिकता था, वहीं नीरज के पदक जीतने के बाद रोज 25 से ज्यादा जेवलिन बिक रहे हैं। खेल उत्पादों की दुकानों में जेवलिन के साथ ही इस खेल के लिए जरूरी जूतों की मांग भी बढ़ी है। दुकानदारों का कहना है कि जेवलिन के साथ ही एथलेटिक्स के अन्य उत्पादों की मांग भी बढ़ी है। जेवलिन के साथ ही डिस्कस, शॉट-पुट और रनिंग शूज खरीदने के लिए लोग आ रहे हैं। शिवा स्पोर्ट्स स्टोर के मालिक संजय ने बताया कि लोगों को नीरज स्वर्ण पदक के जीतने के बाद जेवलिन के बारे में गहराई से पता चल। साथ में कुछ लोग आकर बोलते हैं कि जो नीरज फेंकता है, वह दे दो।
वहीं शिवाजी जी स्टेडियम के एथलेक्टिस कोच जितेंद्र ने बताया कि 60 से ज्यादा नए खिलाड़ी अलग-अलग खेल में भाग लेने के लिए आने लगे हैं। नए खिलाड़ी अपने खेल की रुचि अनुसार भाग ले रहे हैं, जिसमें कोई शॉट-पुट, बैडमिंटन, लांग जंप, जेवलिन थ्रो, डिस्कस थ्रो जैसे खेल में भाग ले रहे है। आधे से ज्यादा खिलाड़ी जेवलिन में भाग लेना चाह रहे हैं। संवाद
विज्ञापन

15 अगस्त पर नीरज के नाम की बन रही ट्रॉफी
15 अगस्त पर नीरज के नाम की ट्रॉफी बननी शुरू हो गई है। दुकानदारों ने बताया कि नीरज के फोटो और नाम के साथ ट्रॉफी तैयार की जा रही है। गणतंत्र दिवस पर हर कोई नीरज को सम्मानित करना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदार बोले
बढ़ते जा रहे हैं जेवलिन खरीदने वाले ग्राहक
पहले छह महीने में एक से दो जेवलिन भी बहुत मुश्किल से बिकते थे, अब रोजाना दो से तीन लोग जेवलिन खरीदने के लिए आते हैं। जेवलिन थ्रो के खिलाड़ी दिनों दिन बढ़ते जा रहे हैं, जिसके बाद से हमने जेवलिन ज्यादा मंगाने शुरू कर दिए हैं।

-सरिता चावला, चावला स्पोर्ट्स
दुकान में अब बिक रहे जेवलिन थ्रो के जूते
दुकान में सबसे ज्यादा जेवलिन थ्रो के जूते बिक रहे हैं। पहले लोगों को जेवलिन थ्रो का नाम भी नहीं पता था, अब लोग जेवलिन थ्रो के जूते भी लेने के लिए दुकान पर आ रहे हैं। नीरज चोपड़ा की ट्रॉफी भी काफी ज्यादा बन रही है।
-मोनू, नेहा स्पोर्ट्स

पानीपत। सरिता चावला।

पानीपत। सरिता चावला।- फोटो : Panipat

पानीपत। दुकान पर रखे भाला को दिखाते हुए

पानीपत। दुकान पर रखे भाला को दिखाते हुए- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed