फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   na lagae aae pravaasee majadooron ke saath bas chaalak aur parichaalak ne kee maarapeet,ek ka haath toda

धान लगाए आए प्रवासी मजदूरों के साथ बस चालक और परिचालक ने की मारपीट,एक का हाथ तोड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
na lagae aae pravaasee majadooron ke saath bas chaalak aur parichaalak ne kee maarapeet,ek ka haath toda
पानीपत। बिहार से पानीपत धान की फसल लगाने आए प्रवासी मजदूरों के साथ बस चालक और परिचालक ने मारपीट की। हमले में चार मजदूरों को गंभीर चोट लगी है, जिनमें से एक श्रमिक की हालत गंभीर है, उसका हाथ टूटा हुआ है। उसे पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। आरोप है कि बस चालक और परिचालक ने उनसे 25 हजार रुपये भी हड़प लिए। पीड़ित मजदूर सेक्टर 29 थाना पहुंचे और अपनी समस्या बताई।
विज्ञापन

पीड़ित एमडी आनंद ने बताया कि वह बिहार के जिला पूर्णिया के रहने वाले हैं। वह 25 साथियों के साथ 14 जून को बिहार से पानीपत के गांव उरलाना कलां में धान की फसल लगाने के लिए आए थे। वह 19 जुलाई को काम खत्म कर घर जा रहे थे। वह सेक्टर 25 पहुंचे, जहां से उन्होंने बिहार के लिए प्राइवेट बस मिली। बस परिचालक विकास को उन्होंने 25 हजार रुपये दिए, बाकि के रुपये बिहार पहुंचकर देने के लिए कहा। इसी बीच बस चालक नवीन आया और विकास के साथ बहस करने लगा। रात नौ बजे वह बस को बिहार के लिए लेकर रवाना हो गए, लेकिन एक घंटे बाद बस समालखा के पास जाकर रोक दी। पूरी रात बस को वहीं पर रोककर रखा, बुधवार सुबह बस को पानीपत लाकर रोक दिया। उन्होंने विरोध किया तो नवीन ने उसके साथ और उसके साथी एमडी अजीत, आयुम और आलम के साथ मारपीट की। उसने दो साथियों के साथ मिलकर उन पर डंडों से हमला कर दिया।
विज्ञापन

बाक्स
आयुम की हालत गंभीर, पीजीआई किया रेफर
आरोपियों ने मजदूरों पर लाठी डंडों से हमला किया। इस वजह से आयुम का हाथ टूट गया, वहीं आनंद, अजीत और आलम को गंभीर चोट लगी। वह सामान्य अस्पताल इलाज कराने पहुंचे तो डॉक्टर ने आयुम को पीजीआई रोहतक रेफर किया है। आरोप है कि उन्होंने परिचालक को 25 हजार दिए थे, वह वापस मांगे तो उन्होंने जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed