फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   MLA Manmohan Singh Bhadana inaugurated the library.

Panipat News: विधायक मनमोहन सिंह भडाना ने किया लाइब्रेरी का उद्घाटन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 03:54 AM IST
विज्ञापन
MLA Manmohan Singh Bhadana inaugurated the library.
कार्यक्रम में पहुंचने पर विधायक का स्वागत करते ग्रामीण। संवाद
फोटो-35
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

समालखा। पट्टीकल्याणा गांव स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में बनी लाइब्रेरी का मुख्यातिथि विधायक मनमोहन सिंह भडाना ने उद्घाटन किया।
कार्यक्रम में पहुंचने पर विधायक का ग्रामीणों द्वारा फूल मालाओं से स्वागत किया गया।
विधायक ने कहा कि ग्रामीणों द्वारा लाइब्रेरी बनाना सराहनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि लाइब्रेरी में गांव के बच्चे आराम से अपने लक्ष्य के लिए मेहनत कर सकते हैं। वहीं, उन्होंने मंदिर प्रागंण में बनी लाइब्रेरी को ई-लाइब्रेरी बनाने की घोषणा भी की। लाइब्रेरी कार्यकारिणी सदस्य सोनू छोक्कर ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से लाइब्रेरी बनाई गई है। इसमें विधायक मनमोहन सिंह भड़ाना ने ई-लाइब्रेरी बनाने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि लाइब्रेरी बनने से गांव के पढ़े-लिखे युवाओं में खुशी की लहर है। इस मौके पर राजकुमार नारायणा, मास्टर सतपाल सिंह, वीरेंद्र सिंह, पार्षद संजय गोयल, बिरम सिंह व रॉकी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed