{"_id":"6ac817c52cea58999f05c198","slug":"manasi-dagar-selected-for-upsc-felicitated-panipat-news-c-244-1-pnp1001-165627-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: यूपीएससी में चयनित मानसी डागर का किया सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: यूपीएससी में चयनित मानसी डागर का किया सम्मान
Fri, 09 Oct 2026 03:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Fri, 09 Oct 2026 03:53 AM IST
विज्ञापन
मानसी को शुभकामनाएं देते परिजन व नजदीकी। संवाद
समालखा। सिविल सेवा परीक्षा में वर्ष 2025 में 137वीं ऑल इंडिया रैंक हासिल कर आईपीएस के लिए चयनित हुईं गांव बागड़ निवासी मानसी डागर का वीरवार को सेक्टर-23 स्थित निवास पर भव्य नागरिक अभिनंदन किया गया। इस दौरान क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर उनकी शानदार सफलता पर बधाई दी। इस दौरान मानसी के पिता राजीव डागर और माता ज्योति डागर भी मौजूद रहे।
समारोह में पहुंचे सेवानिवृत्त कर्नल धर्मवीर लाकड़ा ने कहा कि मानसी ने अपनी कड़ी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर देश की सबसे कठिन परीक्षा में यह परचम लहराया है। उनकी यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं, विशेषकर बेटियों और ग्रामीण पृष्ठभूमि के विद्यार्थियों के लिए एक बड़ा प्रेरणा स्रोत बनेगी। इस मौके पर अशोक खत्री, राजपाल गुलिया, प्रो. वीरेंद्र दहिया, राजेश मलिक और जयबीर गहलावत मौजूद रहे।