फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Maid absconds with jewelery worth lakhs from two houses

Panipat News: दो मकानों से लाखों के जेवर लेकर नौकरानी फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2024 06:22 AM IST
विज्ञापन
Maid absconds with jewelery worth lakhs from two houses
पानीपत। सेक्टर 25 में एक नौकरानी ने दो मकानों से लाखों के सोने के जेवर चोरी कर लिए। नौकरानी ने बड़ी चतुराई से दोनों वारदातों को अंजाम दिया। अब दोनों मकान मालिकों ने अलग अलग नौकरानी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। वह फिलहाल फरार है।
विज्ञापन



सेक्टर 25 पार्ट टू निवासी अक्षय नागपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने एक माह पहले बिहार के कटिहार जिले के गांव वाजीदपुर निवासी रूबी को अपने घर काम पर रखा था। रूबी अपने परिवार के साथ कृष्णा गार्डन कॉलोनी में किराए पर रहती है। 15 मई को वह अपने कार्यालय व उसकी पत्नी व भाई भी किसी काम से गए थे और उसके बच्चे लॉबी में खेल रहे थे। इस दौरान रूबी सफाई करके चली गई और अगले दिन से ही काम पर नहीं आई। उन्होंने 20 मई को देखा तो उनके बेड के पीछे बने ड्रायर से एक मंगलसूत्र, एक सोने की अंगूठी, एक चार तोले का हार गायब था। उन्होंने अपने स्तर पर जांच की तो पता चला कि ये चोरी रूबी ने ही की है। अब वह काम पर भी नहीं आती। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन



वहीं एक अन्य मामले में शालिनी जुनेजा पत्नी संजय जुनेजा निवासी सेक्टर 25 पार्ट 2 ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने डेढ़ माह पहले रूबी को काम पर रखा था। 22 मई को रूबी उसके घर पर आई थी। वह बेटी के साथ ड्राइंग रूम में बैठी थी। रूबी दो घंटे घर में काम कर चली गई। उसके जाने के बाद उसने अलमारी जांची तो अलमारी से 13.5 ग्राम का ब्रेसलेट, 11 ग्राम के चार टाप्स नहीं मिले। इसके बाद रूबी दो दिन काम पर नहीं आई। जब उसने रूबी से पूछा तो वह बोली उसे बुखार था। रूबी ने उसके मकान में भी चोरी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed