फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Life imprisonment to three accused of murder of young man

Panipat News: युवक की हत्या के तीन दोषियों को उम्रकैद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
Life imprisonment to three accused of murder of young man
पानीपत। बापौली में रात को खेत से ले जाकर युवक की हत्या करने के तीन दोषियों को अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। दोषियों पर 10-10 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया है। दोषियों ने बीपीएल कॉलोनी में 25 दिसंबर 2018 को वारदात को अंजाम दिया था। लगभग छह साल चली मामले की सुनाई के बाद अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश आरके मेहता ने वीरवार को फैसला सुनाया है।
विज्ञापन

जिला उप न्यायवादी कुलदीप सिंह ने बताया कि 25 दिसंबर 2018 को बापौली गांव निवासी रामबीर ने बापौली पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसका भतीजा अनिल शाम छह बजे खेत में पानी देने गया था। वह घर से एक्टिवा पर गया था। जब अनिल नौ बजे तक घर नहीं लौटा तो उसके भाई ओमपाल ने अनिल के पास कई बार कॉल की लेकिन बार-बार कॉल काट दी गई। ओमपाल ने उसको खेत में भेजा। खेत में अनिल नहीं मिला।
विज्ञापन

वह खेत के पास ही बीपीएल कॉलोनी में गया तो यहां तीन युवक अनिल पर तेजधार हथियार से हमला कर रहे थे। उसने तीनों को आवाज लगाई तो वह यहां से फरार हो गए। वह अनिल को लेकर जिला नागरिक अस्पताल में गया, जहां डॉक्टरों ने अनिल को मृत घोषित कर दिया। अनिल की गर्दन पर चाकुओं पेट पर दरांती व शरीर पर कई जगह कुल्हाड़ियों से हमला किया गया था। रामबीर ने गांव बापौली की बीपीएल कॉलोनी निवासी सन्नी, प्रदीप व दीपक पर इस वारदात को अंजाम देने के आरोप लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीनों पर केस दर्ज कर इन्हें गिरफ्तार किया था। एक दिन के रिमांड के दौरान इनसे वारदात में प्रयुक्त चाकू, कुल्हाड़ी व दरांती बरामद की थी। इन्होंने फर्द इंसाफ में बताया था कि उनकी अनिल के साथ रंजिश थी। उन्होंने प्लानिंग कर अनिल पर हमला किया था। अब इन तीनों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है।र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed