फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Kisan Jayanti celebrated with great pomp, Tikait said - Kisan Bhavan was found through the struggle

धूमधाम से मनाई किसान जयंती, टिकैत बोले- संघर्ष से मिला किसान भवन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Kisan Jayanti celebrated with great pomp, Tikait said - Kisan Bhavan was found through the struggle
पानीपत। किसान आंदोलन में शहिद हुए किसान के परिवार के सदस्य को सम्मानित करते हुए किसान नेता राकेश - फोटो : Panipat
पानीपत। किसानों ने किसान भवन में शनिवार को सर छोटू राम जयंती धूमधाम से मनाई। इस मौके पर जिले से हजारों किसान पहुंचे और सर छोटूराम को याद किया। इस मौके पर किसान आंदोलन के दौरान दिवंगत हुए चार किसानों के परिवारों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में किसान आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वालों को भी सम्मानित किया।
विज्ञापन

किसान आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले रूपचंद नैन, हरेंद्र कादियान, प्रेम दुहन और अंकित परढ़ाना को भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने शॉल, नगद राशि और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। इस मौके पर महाराष्ट्र से राष्ट्रीय प्रवक्ता विनायक राव पाटिल और प्रदेश अध्यक्ष रतनमान भी मौजूद रहे। जयंती का आयोजन जिला प्रधान सोनू मालपुरिया की ओर से किया गया।
विज्ञापन

रागनी के माध्यम से सर छोटू राम के बारे में बताया
किसान भवन में जयंती के दौरान दिनभर रागनी का कार्यक्रम चला। किसान की बेटियों ने नृत्य कर आंदोलन को याद किया। देशभक्ति गीत गाए गए। रागनी के माध्यम से सर छोटू राम के जीवन के बारे में बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टिकैत की एक आवाज पर जिले के किसान हमेशा हैं तैयार : सोनू
सोनू मालपुरिया ने इस मौके पर राकेश टिकैत से कहा कि जिले के किसान उनकी एक आवाज पर आंदोलन में शामिल होने के लिए तैयार हैं। अगर आधी रात को भी टिकैत का फोन आ जाए तो हजारों की संख्या में किसानों को चल पड़ेंगे।

पानीपत।  पानीपत किसान भवन में सर छोटूराम की जयंती पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत उसकी मूर्ति पर मा

पानीपत। पानीपत किसान भवन में सर छोटूराम की जयंती पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत उसकी मूर्ति पर मा- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed