फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Kanhaiya was murdered after a minor altercation

Panipat News: मामूली कहासुनी के बाद कन्हैया की हुई थी हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 02:55 AM IST
विज्ञापन
Kanhaiya was murdered after a minor altercation
पानीपत। उझा रोड पर साईं कॉलोनी में हुई 12वीं के छात्र कन्हैया की चाकू से गोदकर हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया। युवकों ने मामूली बात को लेकर हुई कहासुनी की रंजिश में कन्हैया की हत्या की गई थी।
विज्ञापन

एक माह पहले भी उनका स्कूल में झगड़ा हुआ था। जिसका फैसला थाना चांदनीबाग में हो गया था। पुलिस ने अज्जीजुलापुर गांव के पास से दो आरोपियों हर्ष व विवेक निवासी साईं कॉलोनी को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन

सोमवार को डीएसपी यातायात सुरेश कुमार सैनी ने जिला सचिवालय में स्थित पुलिस सभागार में प्रेसवार्ता की। उन्होंने बताया कि 26 जून की रात को साईं कॉलोनी में 12वीं के छात्र कन्हैया की हत्या हुई थी। मृतक के पिता ने हर्ष, विवेक को नामजद करते हुए हत्या का केस दर्ज कराया था। इसके बाद से ही हत्यारोपियों की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को अदालत में पेश कर विवेक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। वहीं, हर्ष को एक दिन के रिमांड पर लिया था।
आरोपी से पुलिस ने गहनता से पूछताछ की। जिसमें आरोपी ने बताया कि 25 मई को उनकी कन्हैया की स्कूल में कहासुनी हुई थी। यह मामला थाना चांदनीबाग में पहुंचा था।

जहां पर दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया था। लेकिन, उनके बीच रंजिश बनी हुई थी। इसी रंजिश में 26 जून को भी उनका झगड़ा हुआ था।
जिसके बाद सीने में चाकू मारकर कन्हैया की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है। सोमवार को आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed