फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Joint Commissioner examined the files

Panipat News: संयुक्त आयुक्त ने फाइलों को जांचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Dec 2023 02:39 AM IST
विज्ञापन
Joint Commissioner examined the files
पानीपत। फ्लाइंग स्क्वायड इंचार्ज सोनीपत नगर निगम की संयुक्त आयुक्त अंकिता वर्मा ने शनिवार को निगम अधिकारियों को साथ लेकर फाइलों पर दर्शाए काम को धरातल पर जानने के लिए शहर का मौका मुआयना किया। उन्होंने इससे पहले अधिकारियों से विज्ञापन, भवन ब्रांच शाखा का रिकॉर्ड लिया और धरातल पर उसका अवलोकन किया। उनके साथ निगम आयुक्त राहुल नरवाल, एक्सईएन राहुल पूनिया, जेई अजय छौक्कर भी साथ रहे।
विज्ञापन

सोनीपत नगर निगम संयुक्त आयुक्त को पानीपत का इंचार्ज बनाया था। सबसे पहले उन्होंने निगम से शहर में लगे अवैध और वैध विज्ञापनों का रिकॉर्ड लिया। अंकिता वर्मा ने अधिकारियों के साथ शहर के जीटी रोड, अंसध रोड, लाल बत्ती, जाटल रोड का भी दौरा किया। मौके पर लगे वैध विज्ञापनों की साइटों का भी निरीक्षण किया। शनिवार को भवन शाखा में कर्मचारी मौजूद न होने की वजह से उन्हें भवन शाखा से शहर की इमारतों का रिकॉर्ड नहीं मिल पाया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देकर सोनीपत निगम से ये रिकॉर्ड मंगवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed