फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Joining will have to be done within a week after the letter is issued from Skill Corporation.

Panipat News: कौशल निगम से पत्र जारी होने के बाद एक सप्ताह में करानी होगी ज्वाइनिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Dec 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
Joining will have to be done within a week after the letter is issued from Skill Corporation.
पानीपत। हरियाणा कौशल विकास निगम के अंतर्गत कोरोना के दौरान काम करने वाले पानीपत निवासी सुरेंद्र नैन ने मोबाइल पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल से अपनी पीड़ा जाहिर की। उन्होंने कहा कि कौशल विकास निगम के पत्र के बाद भी उनको दो महीने से ज्वाइन नहीं कराया गया है। इस पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने संबंधित अधिकारियों को तुरंत ज्वाइन कराने के आदेश दिए। साथ ही अधिकारियों को कौशल विकास के पत्र के बाद एक सप्ताह में संबंधित को ज्वाइन कराने का नियम बनाने के आदेश दिए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रविवार को फोन पर प्रदेश के कुछ लोगों से बात की। इनमें पानीपत निवासी सुरेंद्र नैन भी शामिल रहे। उन्होंने मुख्यमंत्री को राम और जय श्रीराम कहा। फिर मुख्यमंत्री से बात करने पर खुशी जाहिर की और अपनी व्यथा भी बताई। उन्होंने बताया कि वह पहले आउटसोर्सिंग पर नौकरी करता था। इसके बाद हरियाणा कौशल विकास निगम में दो साल काम करने का मौका मिला। उनको 31 मार्च को रिलीव कर दिया था। फिर 10 अक्टूबर से दोबारा ज्वाइनिंग लेटर दिया गया। वह स्वास्थ्य विभाग में लैब टेक्निशियन के पद पर ज्वाइन कराने के लिए अधिकारियों से मिले थे, लेकिन अब तक उनको ज्वाइन नहीं कराया गया है। उन्होंने कहा कि उनकी तरह प्रदेश के 826 कोरोना योद्धाओं को अभी ज्वाइनिंग का इंतजार है।
विज्ञापन

सीएम बोले अब यह मेरी चिंता
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सुरेंद्र नैन की बातों को सुना और कहा कि यह मेरी चिंता है। इस विषय को गंभीरता से लेने की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने फोन पर ही संबंधित अधिकारियों को सुरेंद्र नैन को ज्वाइन कराने के आदेश दिए। इसके अलावा इसको लेकर नियम बनाने के भी आदेश दिए। उन्होंने कहा कि हरियाणा कौशल विकास निगम में भर्ती कर्मियों को एक सप्ताह में ज्वाइन कराना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed