फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Installation of grills under the flyover started at a cost of Rs 12 lakh.

Panipat News: फ्लाईओवर के नीचे 12 लाख की लागत से ग्रिल लगानी शुरू

Sun, 26 Apr 2026 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sun, 26 Apr 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Installation of grills under the flyover started at a cost of Rs 12 lakh.
विकास कार्य की जानकारी देते चेयरमैन अशोक कुच्छल। संवाद
समालखा। पुराने बस अड्डे पर फ्लाईओवर के नीचे नगर परिषद करीब 12 लाख की लागत से ग्रिल लगाएगा। ठेकेदार ने वर्क आर्डर के बाद काम शुरू कर दिया है। नगर परिषद के चेयरमैन अशोक कुच्छल ने इसका शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि शहर की सुंदरता के लिए विधायक मनमोहन भड़ाना के नेतृत्व में करोड़ों की लागत से शहर में विकास कार्य किए जा रहे हैं। जल्द ही शहर में विकास कार्यों की एक नई झलक दिखाई देगी। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि फ्लाईओवर के नीचे ग्रिल लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। पार्षद मनीष बैनीवाल ने बताया कि हाउस की बैठक में गोवंश को गोशाला में छुड़वाने, फ्लाईओवर के नीचे दोनों तरफ शौचालय का निर्माण कराने व ग्रिल लगाने का मुद्दा उठाया था। नगर परिषद के जेई गौरव कुमार ने बताया कि करीब 12 लाख की लागत से शहर के फ्लाईओवर के नीचे ग्रिल लगाई जाएगी। इस मौके पर वार्ड-10 के पार्षद मनीष बैनीवाल, पार्षद संजय गोयल, पार्षद विनोद वाल्मीकि पार्षद कप्तान छौक्कर व महिला पार्षद रेणु धीमान मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed