{"_id":"6aac568f8a972f3aa80d46c6","slug":"industrial-city-illuminated-by-lamps-of-blessings-panipat-news-c-244-1-pnp1001-164311-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: आशीर्वाद के दीयों से जगमगाई औद्योगिक नगरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: आशीर्वाद के दीयों से जगमगाई औद्योगिक नगरी
विज्ञापन
चुलकाना धाम में आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में लगाए दीये। मंदिर
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन और जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर वीरवार को औद्योगिक नगरी पानीपत सेवा, समर्पण और भक्ति के भाव में सराबोर नजर आई। प्राचीन श्री देवी मंदिर परिसर में दीयों से पूरा प्रांगण जगमगा उठा। शहर समेत जिलेभर में करीब 20 हजार दीये लगाए। जिला कार्यालय श्याम कमल में नौ कुण्डीय दिव्य यज्ञ कर पीएम मोदी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की गई। शिक्षा के क्षेत्र में 1.33 करोड़ की लागत से बने नए स्कूल भवन की सौगात दी गई तो दूसरी तरफ प्रशासनिक स्तर पर एक महीने तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान को गति दी। खादी ग्रामोद्योग और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भी पौधारोपण व स्वरोजगार शिविरों के माध्यम से इस दिन को ऐतिहासिक बना दिया।
दीयों की लौ से आलोकित हुआ प्राचीन देवी मंदिर, राज्यसभा सदस्य संजय भाटिया ने की शिरकत
ऐतिहासिक श्री देवी मंदिर परिसर में आयोजित भव्य दीपोत्सव और महाआरती में राज्यसभा सदस्य संजय भाटिया ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौर दो हजार दीयों की रोशनी और भारत माता की जय व नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारों से मंदिर प्रांगण गुंजायमान हो उठा। संजय भाटिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक पटल पर भारत का मान बढ़ाया है और उनका जीवन देश के गरीबों, किसानों, महिलाओं व युवाओं के लिए समर्पित है। देवी मंदिर से प्रज्ज्वलित आशीर्वाद की यह लौ पूरे हरियाणा और देश में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेगी। जिला प्रभारी ललित बत्रा, शहरी विधायक प्रमोद विज, मेयर कोमल सैनी, उपायुक्त डॉ. हरीश वशिष्ठ, पुलिस अधीक्षक मेघा भूषण, मनी त्यागी, जिला महामंत्री सुमित जागलान, सुनील कंसल, पार्षद अशोक कटारिया और भाजपा कार्यकर्ताओं ने दीपक जलाकर वैदिक मंत्रोच्चार किया। जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पुलिस लाइन और थानों में दीये जलाए गए।
नौ कुण्डीय दिव्य यज्ञ के साथ सावित्री बाई फुले स्कूल का हुआ शुभारंभ
भाजपा जिला कार्यालय श्याम कमल में चतुर्थ अंतरराष्ट्रीय यज्ञ के अंतर्गत नौ कुण्डीय यज्ञ किया गया। मुख्य आचार्य दीपक भारद्वाज, आचार्य सत्यनारायण कौशिक, आचार्य संजय भारद्वाज और आचार्य सोहन लाल ने मंत्रोच्चारण किया। मुख्य यजमान कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, शहरी विधायक प्रमोद विज और जिला परिषद चेयरपर्सन ज्योति शर्मा ने पूर्णाहुति दी। कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि प्रधानमंत्री के 25 वर्षों का जनसेवा कालखंड राष्ट्र प्रथम और अंत्योदय का प्रतीक है। वहीं, शहरी विधायक प्रमोद विज और मेयर कोमल सैनी ने वार्ड 11 में 1.33 करोड़ रुपये की लागत से बने राजकीय विद्यालय के नए भवन का उद्घाटन किया। इस विद्यालय का नाम देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले के नाम पर रखा गया है।
विज्ञापन
30 दिनों तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान, पीएनबी आरसेटी में खादी महोत्सव और पौधरोपण
उपायुक्त कार्यालय में कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने अधिकारियों के साथ बैठक कर 17 अक्तूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत सेवा सेतु शिविर, रक्तदान शिविर, चित्रकला प्रतियोगिता और सेवा ज्योति कलश यात्रा निकाली जाएंगी। 21 सितंबर को आर्य कॉलेज में रक्तदान शिविर होगा, जबकि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में चरणबद्ध तरीके से जनसेवा कार्यक्रम आयोजित होंगे।
दूसरी तरफ पीएनबी आरसेटी में खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग अंबाला के सहायक निदेशक हितेंद्र सिंह हुड्डा और आरसेटी निदेशक दिलबाग सिंह की देखरेख में खादी सेवा संकल्प महोत्सव मनाया गया। बराना और चुलकाना गांव में महिलाओं को स्वरोजगार के प्रति जागरूक करते हुए भव्य रैली निकाली गई। इसके अलावा नॉर्थ इंडिया एंटी करप्शन एंड क्राइम प्रिवेंशन ऑर्गनाइजेशन के जिलाध्यक्ष शिवम गुप्ता और राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पौधरोपण अभियान चलाया।