फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   In the police station, EASI pointed a revolver at the in-charge and the clerk, and was put on line duty.

Panipat News: थाने में ईएएसआई ने प्रभारी और मुंशी पर तानी रिवाल्वर, लाइनहाजिर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
In the police station, EASI pointed a revolver at the in-charge and the clerk, and was put on line duty.
पानीपत। पानीपत के सनौली थाना में ईवीआर पर तैनात एक ईएएसआई ने थाना प्रभारी और मुंशी पर ही रिवाल्वर तान दी। यह सारा घटनाक्रम थाने में ही हुआ। मुंशी किसी तरह बचकर निकल गए। जबकि थाना प्रभारी के साथ करीब आधे घंटे तक रिवाल्वर के साथ धक्का मुक्की होती रही।
विज्ञापन

जिले में मामले को नजरअंदाज कर दिया गया तो एक अन्य ने करनाल रेंज के आईजी को शिकायत कर दी। डीएसपी से इसकी जांच की। डीएसपी की प्रथम दृष्टया जांच के आधार पर अधिकारियों ने ईएएसआई को लाइन हाजिर कर दिया है। उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मामला 27 नवंबर का बताया जा रहा है। पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया गया कि ईआरवी पर तैनात ईएएसआई मुकेश रात के समय थाने पहुंचे। उन्होंने थाने में मुंशी पर सर्विस रिवाल्वर तान दी। मुंशी डर के मारे थाना छोड़ भाग खड़े हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईएएसआई यहां से सीधे थाना प्रभारी के रेस्ट रूम में पहुंचे। आरोप हैं कि उन्होंने जाते ही थाना प्रभारी पर रिवाल्वर तान दी। थाना प्रभारी ने उनको समझाने का प्रयास किया लेकिन उन्होंने रिवाल्वर नहीं हटाई। उनके बीच करीब आधे घंटे तक झगड़ा होता रहा। ईएएसआई मुकेश का दो साल पहले जीटी रोड स्थित टोल के नजदीक एक मामले में नाम आया था। तत्कालीन एसपी ने मुकेश पर आरोप लगाने वाले दूसरे पुलिसकर्मी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई कर दी थी।

एसपी ने अनदेखा किया तो आईजी को शिकायत : एक अपुष्ट सूत्र ने बताया कि थाना प्रभारी ने पुलिस अधीक्षक को फोन कर पूरे मामले की जानकारी दी। बताया गया कि एसपी ने उनसे लिखित शिकायत देने की कही। इसके बाद मामला ठंडा पड़ गया। एक अन्य पुलिसकर्मी ने इसकी शिकायत आईजी कार्यालय में दी। आईजी ने मामले में संज्ञान लिया। डीएसपी आत्माराम ने मामले की जांच सौंपी। पुलिस अधिकारी इस घटना को छुपाने में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed