फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   If there is no trial of Dahar Sugar Mill till December 25, then performance on 26

25 दिसंबर तक डाहर शुगर मिल का ट्रायल नहीं तो 26 को प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
If there is no trial of Dahar Sugar Mill till December 25, then performance on 26
इसराना। गन्ना किसान संघर्ष समिति एवं भारतीय किसान यूनियन ने डाहर शुगर को शुरू नहीं करने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी है। समिति ने सरकार एवं प्रशासन को चेताया है कि अगर 25 दिसंबर तक डाहर में लग रही शुगर मिल का ट्रायल नहीं किया गया तो 26 दिसंबर को किसानों को साथ लेकर प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही सरकार का पुतला दहन किया जाएगा।
विज्ञापन

भाकियू के पूर्व जिला प्रधान कुलदीप बालाना ने बताया कि डाहर में लगाए जा रहे नए शुगर मिल के ट्रायल के लिए सरकार बार-बार समय बदल रही है। शुगर मिल को चलाने में की जा रही देरी से किसानों में रोष है। अब शुगर के ट्रायल के लिए 25 दिसंबर की तिथि तय की गई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगर तय समय पर डाहर शुगर मिल का ट्रायल नहीं किया गया तो किसानों को साथ लेकर गन्ना किसान संघर्ष समिति एवं भाकियू अगले दिन 26 दिसंबर को डाहर शुगर मिल के सामने सरकार का पुतला फूंकेगी। उन्होंने कहा कि शुगर मिल शुरू न होने पर किसान अपना गन्ना दूसरे जिलों के अलावा दूसरे प्रदेश में गन्ना ले जाने को मजबूर हो रहे हैं। सरकार को चाहिए कि डाहर में बन रहे नए शुगर मिल का ट्रायल तय समय पर पूरा कर शुगर मिल को चालू करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed