फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   HR-60 Cricket Club wins trophy

Panipat News: एचआर-60 क्रिकेट क्लब ने जीती ट्राॅफी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
HR-60 Cricket Club wins trophy
विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित करते मुख्यातिथि बिजेंद्र प्रसाद शर्मा व अन्य। संवाद
- डीआर इंटरनेशनल मैदान काकोदा में हुआ फाइनल मैच
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
इसराना। डीआर इंटरनेशनल मैदान काकोदा में रविवार को नौवें डीआर कार्पोरेट 20-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच हुआ। फाइनल मैच एचआर-60 क्रिकेट क्लब ने चार विकेट से जीतकर ट्राॅफी अपने नाम की। विजेता टीम को मुख्यातिथि समाजसेवी बिजेंद्र प्रसाद शर्मा ने ट्राॅफी देकर सम्मानित किया।
चेयरमैन पवन लठवाल ने बताया कि फाइनल मैच एचआर 60 क्रिकेट क्लब और एसडीवीएम क्रिकेट क्लब के मध्य खेला गया। फाइनल मैच में एचआर 60 क्रिकेट क्लब चार विकेट से विजयी रहा। एसडीवीएम क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की जिसमें अनीस कुरैशी के 83 रन व सुमित हुड्डा के नाबाद 75 रनों की मदद से 20 ओवर में आठ विकेट पर 226 रन बनाए। साहिल धनखड़ ने तीन विकेट व कप्तान टीनू गुलिया ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन

एचआर 60 क्रिकेट क्लब ने 20वें ओवर में अंतिम गेंद पर छह विकेट पर 227 रन बना फाइनल मैच जीता। तेजी ने नाबाद 70 रन व अजित मलिक ने 57 रन बनाए। तेजी को मैन आफ द मैच चुना गया। टूर्नामेंट में सात टीम लीग सिस्टम से खेली और कुल 24 मैच खेले गए। टूर्नामेंट में एसडीवीएम के कप्तान हरदीप मलिक ने सर्वाधिक 290 व अजित मलिक ने 245 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एचआर-60 क्लब के कप्तान टीनू गुलिया ने 16 विकेट व विरेंद्र ने 15 विकेट लिए। हरदीप को 290 रन व नौ विकेट लेकर ऑलराउंडर प्रदर्शन करने के लिए टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। मोहित को सर्वश्रेष्ठ क्षेत्र रक्षक चुना गया। इस अवसर पर प्रधान प्रदीप मलिक, सुनील कुमार, मैनेजर प्रदीप कुमार, दीपक मलिक वकील, प्रदीप लैफ्टी, विरेंद्र फौजी,अमित खोखर व सुमित खोखर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed