फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Gram Panchayats you will be running the tubewells

ग्राम पंचायतों को ही चलाने होेंगे ट्यूबवेल

Mon, 13 Jan 2014 12:33 AM IST
पानीपत
पानीपत Updated Mon, 13 Jan 2014 12:33 AM IST
विज्ञापन
गांवों में पेयजल सप्लाई की जिम्मेदारी अब पूरी तरह से ग्राम पंचायताें को
विज्ञापन
ही संभालनी होगी। इसके बदले में जन स्वास्थ्य विभाग ग्राम पंचायत को प्रति ट्यूबवेल के हिसाब से खर्च देगा।

योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए ग्राम पंचायतों को इसके बारे में अवगत कराया जा रहा है।
जन स्वास्थ्य विभाग लगातार नीचे गिरते भूमिगत जल स्तर को लेकर गंभीर है। भूमिगत जल स्तर को बचाने के लिए कई तरह की महत्वाकांक्षी योजनाएं शुरू की गई है। अब ग्रामीण क्षेत्रों में लगे पेयजल सप्लाई के ट्यूबवेलों के रखरखाव की जिम्मेदारी पूर्णत: पंचायतों को ही संभालनी होगी।

जिला में हैं 167 गांव
इस समय जिला में 167 गांव हैं। वर्तमान में इनमें से 65 गांवों में ही पंचायतों ने ट्यूबवेल की जिम्मेदारी ले रखी है। विभाग ने हर गांव को जिम्मेदारी सौंपने की योजना बनाई है। यह जिम्मेदारी गर्मियां शुरू होने से पहले ही दी जाएगी। विभागीय अधिकारियों का मानना है गांवों में पेयजल का अंधाधुंध दोहन हो रहा है। ट्यूबवेलों के बंद होने या चलने का कोई समय नहीं है। सरकारी कर्मचारी काम में कोताही बरतते हैं। कई गांवों में तो कोई भी आकर किसी भी समय ट्यूबवेल चला लेता है। इससे पेयजल बहुत ज्यादा मात्रा में बहता रहता है।

गंभीरता से निभानी होगी जिम्मेदारी
ग्राम पंचायत द्वारा जिसे भी ट्यूबवेलों को चलाने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, उसे गंभीर रहना होगा। ट्यूबवेलों के चलाने का शेड्यूल बनाया जाएगा। लापरवाही होेने पर ज्यादा विभागीय पचड़ों में भी नहीं पड़ना होगा। इन सब बातों को देखते हुए विभाग ने यह कदम उठाया है।

यह मिलेगा अनुदान
ट्यूबवेलों की देखभाल के बदले में विभाग पंचायतों का खर्च वहन करेगा। किसी भी गांव में एक ट्यूबवेल पर 11 हजार प्रति माह, दो पर 15 हजार, तीन पर 20 हजार, चार पर 24 हजार, पांच पर 29 हजार व छह ट्यूबवेलों पर 33 हजार रुपये दिए जाएंगे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed