फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Fruit Chaat Seller Died in Accident At Panipat

Panipat Accident: फ्रूट चाट विक्रेता की हादसे में मौत, रोडवेज बस चालक ने टक्कर मार ऊपर चढ़ाया पहिया

Sat, 24 Dec 2022 01:46 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 24 Dec 2022 01:46 PM IST
सार

पचरंगा बाजार निवासी गौरव ने बताया कि उसके मामा सुरजीत (55) उनके पास ही रहते थे। वह सुखदेव नगर में गेट नंबर एक के पास फ्रूटचाट की रेहड़ी लगाता है। शनिवार को मंडी से फल लेकर लौटते समय हादसा हो गया। 

विज्ञापन
Fruit Chaat Seller Died in Accident At Panipat
विलाप करते मृतक के परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

पानीपत में जीटी रोड पर होटल हाइव के पास शनिवार सुबह 8 बजे रोडवेज बस चालक ने स्कूटी सवार फ्रूट चाट विक्रेता को टक्कर मार दी और फरार हो गया। लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी, शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शव गृह में रखवाया और आगामी कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन


पचरंगा बाजार निवासी गौरव ने बताया कि उसके मामा सुरजीत (55) उनके पास ही रहते थे। वह सुखदेव नगर में गेट नंबर एक के पास फ्रूटचाट की रेहड़ी लगाता है। हर रोज की तरह एक्टिवा पर सवार होकर सुबह सात बजे वे सब्जी मंडी में फल खरीदने गए थे। फल खरीदकर घर लौटते समय जब वह होटल हाइव के पास पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार रोडवेज बस चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर जा गिरे। बस चालक ने उनके ऊपर पहिया चढ़ा दिया और फरार हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


बेटी और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल
परिजनों ने बताया कि सुरजीत शादीशुदा था। उसकी 16 वर्षीय बेटी धरिता है जो 10वी कक्षा में पढ़ती है। हादसे के बाद मृतक की पत्नी प्रवीन कौर और बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है। सुरजीत पिछले करीब 25 साल से अपनी बहन उषा के साथ रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे है। - इंस्पेक्टर बलराज सिंह, शहर थाना प्रभारी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed