फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Free dispensary started, Corona warrior honored

मुफ्त डिस्पेंसरी शुरू, कोरोना योद्धा सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Free dispensary started, Corona warrior honored
महिपाल ढांडा को सम्मानित करते हुए दाउ जी महाराज व संज भाटिया। - फोटो : Panipat
पानीपत। श्री अवध धाम सेवा समिति ने कुटानी रोड श्री अवध धाम मंदिर में मुफ्त डिस्पेंसरी हेल्थ केयर सेंटर का विधिवत प्रारंभ किया। कार्यक्रम में कोरोना योद्धा सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर करनाल लोकसभा सांसद संजय भाटिया ने कहा कि सेवा करने वालों का सम्मान भगवान की पूजा के समान है। अगर यदि कोई व्यक्ति सेवा करता है और हम उसे प्रोत्साहित करते हैं या उसको सम्मानित करते हैं तो समझो हम साक्षात रूप में भगवान की पूजा अर्चना कर रहे हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा ने कहा कि सेवा का कोई और विकल्प नहीं हो सकता। जिला उपायुक्त सुशील सारवान ने कहा कि जनमानस की सेवा करना अनुकरण का विषय है, प्रदर्शन का नहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि अवध धाम सेवा समिति के तत्वाधान में शुरू हुई डिस्पेंसरी में फ्री टीके भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

कोरोना योद्धाओं को किया सम्मानित
अवध धाम सेवा समिति ने नगर के सभी पार्षदों एवं सामाजिक संस्थाओं एवं जन सेवा दल के सभी सदस्यों को कोरोना योद्धा सम्मान से सम्मानित किया। मुख्य रूप से कोरोना में शवों का दाह संस्कार करने वाले चमन लाल गुलाटी, कपिल मल्होत्रा, कृष्ण मनचंदा, कैलाश, एवं हरीश का पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा सरबत दा भला चौरिटेबल ट्रस्ट, रब दे बंदे, संयुक्त व्यापार मंडल समिति, कृष्ण कृपा सेवा समिति, दशहरा कमेटी, हेल्पिंग यूथ वेलफेयर सोसायटी, नई पहल वेलफेयर सोसाइटी, गोरक्षा सेवा दल, सूट सेवा क्लब, पानीपत सनातन धर्म संगठन, विश्व जागृति मिशन, गोशाला सेवा समिति आदि को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्होंने किया उद्घाटन
अवध धाम सेवा समिति की ओर से संचालित एवं एलटी आईडीपीएल के तत्वावधान में फ्री डिस्पेंसरी का उद्घाटन जिला उपायुक्त सुशील सारवान, करनाल लोकसभा सांसद संजय भाटिया, शहरी विधायक की धर्मपत्नी नीरू विज, ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता एवं दाऊजी महाराज एवं डीएसपी सतीश वत्स ने ज्योति जलाकर किया।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
पूर्व मेयर सरदार भूपेंद्र सिंह, डिप्टी मेयर रविंद्र, प्रधान रमेश माटा, संगठन प्रधान कृष्ण रेवड़ी, विभू पालीवाल, पार्षद लोकेश नांगरू, शिवकुमार शर्मा, विजय सहगल, अशोक कटारिया, रामकुमार सैनी पूर्व पार्षद, डॉ. राजेश कौशल, डॉ अनंत मदान, पवन राणा, गोपाल कृष्ण सेठी, आरएन रावल, डॉ. रमेश चुघ, अशोक नारंग, राजू शर्मा, सुनील ग्रोवर, पुरुषोत्तम शर्मा, सुरेश रहेजा, विकास गोयल आदि।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed