फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Four year old girl kidnapped and attempted rape

Panipat News: चार साल की बच्ची को अगवा कर दिया दुष्कर्म किया प्रयास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
Four year old girl kidnapped and attempted rape
पानीपत। मॉडल टाउन पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक कॉलोनी में चार साल की बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म का प्रयास किया गया। पिता बेटी को ढूंढते हुए पहुंचा। उसने आरोपी पर ईंट से हमला किया। आरोपी बच्ची को छोड़कर वहां से भाग गया। पीड़ित ने इसकी शिकायत आठ मरला पुलिस चौकी में दी। पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि वह मॉडल टाउन पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक कॉलोनी में किराये पर रहता है। वह यहां एक फैक्ट्री में काम करता है। उसकी चार साल की बेटी है। वह शनिवार शाम को ड्यूटी से आने के बाद बेटी को लेकर नई सब्जी मंडी में सब्जी लेने गया था। वह सब्जी खरीद रहा था और उसकी बेटी उसके पास खड़ी थी। कुछ देर बाद उसकी बेटी लापता हो गई। उसने उसकी काफी तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। यहां उसको उसका एक दोस्त मिल गया। उसने उसे बेटी के बारे में बताया। दोनों बच्ची की तलाश करते हुए सब्जी मंडी के पास एक मकान के पीछे खाली प्लॉट में पहुंचे तो यहां बच्ची की रोने की आवाज सुनाई। वह यहां पहुंचे तो उन्हें सीरा नाम का युवक अर्धनग्न अवस्था में दिखाई दिया। बच्ची भी अर्धनग्न अवस्था में थी। उन्होंने सीरा को ईंट फेंक कर मारी। सीरा उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। नारी तू नारायणी उत्थान समिति की अध्यक्षा सविता आर्या बच्ची को लेकर आठ मरला पुलिस चौकी पहुंची। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


वर्जन-
आठ मरला पुलिस चौकी इंचार्ज आशीष कुमार ने बताया कि बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास की शिकायत मिली है। मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed