फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Four arrested with his father in honor killing

ऑनर किलिंग में पिता सहित चार गिरफ्तार

Tue, 24 Sep 2013 11:45 PM IST
पानीपत
पानीपत Updated Tue, 24 Sep 2013 11:45 PM IST
विज्ञापन
Four arrested with his father in honor killing
पुलिस ने ऑनर किलिंग के मामले में पिता सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से एक दिन का रिमांड मिला। इस मामले में एक एएसआई को भी गिरफ्तार किया गया है, जो परिवार का नजदीकी बताया जाता है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार गांव बापौली में परिजनों ने लड़की की हत्या ऑनर किलिंग के चलते ही की थी और थाना बापौली का एक एएसआई भी इस साजिश में शामिल था। पुलिस ने आरोपियों और ग्रामीणों की प्राथमिक पूछताछ में इसे ऑनर किलिंग करार दिया।
विज्ञापन


फिलहाल पुलिस ने आरोपी पिता, दो भाइयों और एएसआई को गिरफ्तार कर कोर्ट से एक दिन के रिमांड पर लिया है। वहीं पुलिस ने यमुना की तलहटी से राख और अन्य सुबूतों को जुटा लिया। बापौली गांव में सोमवार को 18-19 साल की लड़की की ऑनर किलिंग के चलते हत्या के मामले में मंगलवार को जांच तेज हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने प्राथमिक जांच में पिता सत नारायण, भाई प्रवीण और अजीत और थाना बापौली के एएसआई रविंद्र निवासी आर्य नगर, सोनीपत को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चारों को कोर्ट में पेश किया और उनका रिमांड मांगा। कोर्ट ने चारों आरोपियों को एक दिन के रिमांड पर दे दिया। इसके बाद थाना पुलिस ने चारों से पूछताछ शुरू कर दी।

पुलिस ने यमुना का रेत छाना
थाना बापौली पुलिस ने हत्या के सुबूतों को जुटाने के लिए मंगलवार को यमुना की तलहटी का रेत छाना और यहां से राख और अन्य सुबूत जुटाए। डीएसपी बली सिंह ने बताया कि आरोपियों ने लड़की की हत्या करने के बाद शव को फूंक दिया था। यमुना का पानी तेज होने पर शव की राख और जले अंग बह गए थे। कुछ राख और जले अंग पुलिस को बरामद हुए हैं। उनको जांच के लिए लेबोरेट्री में भेजा जाएगा।

यह है पूरा मामला
बापौली गांव के सत नारायण की लड़की स्कूली शिक्षा के बाद घर पर रहती थी। कई दिन पहले वह घर से चली गई। उसके कई दिन बाद घर लौटी तो परिजन उसे खफा थे। रविवार रात को सतनारायण ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर अपनी लड़की की हत्या कर दी थी और शव को यमुना की तलहटी में फूंक दिया।

हत्या करने के बाद सोमवार सुबह गांव में चर्चा तेज होने पर इसका खुलासा हुआ। सूचना मिलने पर डीएसपी समालखा बली सिंह और बापौली थाना प्रभारी दीपक कुमार गांव में पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने इस मामले में एफएसएल टीम का सहयोग लिया। टीम ने मौका देखा और नमूने जुटाए। पुलिस ने गांव के उक्त व्यक्ति के बयान दर्ज किए और लड़की के पिता सत नारायण समेत अन्य लोगों पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

बापौली गांव में ऑनर किलिंग के चलते ही लड़की की हत्या की गई थी। पुलिस ने आरोपी पिता और दो भाइयों समेत थाना बापौली के एक एएसआई को गिरफ्तार कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। एएसआई को 120बी के तहत काबू किया है। पुलिस ने यमुना की तलहटी से राख और अन्य सुबूत भी जुटाए हैं। जिनकी जांच की जा रही है।
बली सिंह, डीएसपी समालखा, पानीपत

थाना प्रभारी लाइन हाजिर
बापौली गांव में ऑनर किलिंग मामले की गाज थाना प्रभारी पर गिर गई। पुलिस अधिकारियों ने थाना प्रभारी दीपक को लाइन हाजिर कर दिया है और उनके स्थान पर इंस्पेक्टर रमेश कुमार को प्रभारी नियुक्त किया है। आरोप है कि आरोपी जांच अधिकारी एएसआई रविंद्र परिजनों के साथ जींद के बहादुरगढ़ गांव गया था और वहां पर लड़की के कथित प्रेमी के साथ मारपीट की थी। जबकि पुलिस ने इस मामले में कोई मामला दर्ज नहीं किया था।

बापौली में सन्नाटा, चर्चाएं तेज
गांव बापौली में ऑनर किलिंग के बाद सन्नाटा पसर गया और दबी आवाज में इस मामले की चर्चाएं तेज हो गई। पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है और पिता और एएसआई समेत दो भाइयों को गिरफ्तार कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। लोगों में सबसे ज्यादा चर्चा का विषय थाना पुलिस के एक एएसआई के भी साजिश में शामिल होना है।

पुलिस ने प्राथमिक जांच में पिता सत नारायण, भाई प्रवीण और अजीत और थाना बापौली के एएसआई रविंद्र निवासी आर्य नगर, सोनीपत को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चारों को कोर्ट में पेश किया और उनका रिमांड मांगा। कोर्ट ने चारों आरोपियों को एक दिन के रिमांड पर दे दिया। इसके बाद थाना पुलिस ने चारों से पूछताछ शुरू कर दी।

एएसआई ने कानून को रखा ताक पर
बापौली थाना पुलिस के एएसआई रविंद्र निवासी आर्य नगर, सोनीपत ने कानून को ताक पर रखा था। उसे इस मामले की पूरी जानकारी थी। डीएसपी बली सिंह ने बताया कि उक्त लड़की कई दिन पहले बहादुरगढ़ के किसी लड़के के साथ फरार हो गई थी। पुलिस ने शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी थी।

इसकी जांच एएसआई रविंद्र निवासी आर्य नगर, सोनीपत को सौंपी थी। एएसआई ने लड़की को बरामद करने के बाद मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज नहीं कराए और परिवार के लोगों को सौंप दी। जबकि कानूनन उसके बयान दर्ज कराने थे।

एएसआई हो सकता है सस्पेंड

एएसआई रविंद्र सिंह सस्पेंड हो सकता है। पुलिस अधिकारियों ने ऑनर किलिंग के मामले में प्राथमिक जांच रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंप दी है। आरोप है कि इस मामले में एएसआई ने ड्यूटी में लापरवाही बरती और परिजनों का पक्ष लिया। सूत्रों की माने तो एएसआई को परिजनों के हत्या करने की भी पूरी जानकारी थी।

मगर इसमें कितनी सच्चाई है यह जांच पूरी होने के बाद ही मालूम पडे़गा। वारदात होने के बाद उसने अपने स्तर पर मामले को दबाने का भी प्रयास किया। लेकिन गांव में विरोध की आवाज तेज होने पर मामला खुल गया।

बढ़ सकती है आरोपियों की संख्या
अमर उजाला ने पहले ही आरोपियों की संख्या कई होने की आशंका जताई थी, जबकि पुलिस और अन्य लोगों का मानना था कि पिता ने ही बेटी की हत्या की है। अमर उजाला माई सिटी ने सूत्रों के हवाले से बताया था कि इतनी वारदात को अकेला व्यक्ति अंजाम नहीं दे सकता।

वह हत्या कर सकता है। लेकिन हत्या के बाद शव को गांव से दूसरे यमुना किनारे ले जाकर फूंकना अकेले व्यक्ति के लिए मुश्किल भरा होता है। इस बात का मंगलवार को पुलिस की शुरुआती जांच में ही खुलासा हो गया। पुलिस ने इसमें पिता, उसके दो बेटों का हाथ होना ही नहीं बल्कि एक एएसआई का भी साजिश में शामिल होना पाया।

इस मामले में चार आरोपियों के काबू होने पर पुलिस की अन्य लोगों पर भी नजर है।

ऑनर किलिंग का विरोध
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश प्रवक्ता रश्मि शर्मा ने बापौली में लड़की की ऑनर किलिंग के चलते हत्या को गलत बताया। रश्मि शर्मा ने जारी बयान में बताया कि लड़की घर से चली गई थी तो उसको मिलने पर समझाना चाहिए था।

परिवार ने वारदात को अंजाम दे दिया। लेकिन अब इस मामले का खुलासा हो गया है और वे ज्यादा चर्चा में आ गए हैं। उन्होंने पुलिस से सभी आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने और समाज से इस तरह की प्रथा को खत्म करने के प्रयास करने की मांग की।


बापौली गांव में ऑनर किलिंग के चलते ही लड़की की हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी पिता और दो भाइयों समेत थाना बापौली के एक एएसआई को गिरफ्तार कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। एएसआई को 120बी के तहत काबू किया है।

पुलिस ने यमुना की तलहटी से राख और अन्य सुबूत भी जुटाए हैं। जिनकी जांच की जा रही है।
बली सिंह, डीएसपी समालखा, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed