{"_id":"6b0c266d8d409798ca0795de","slug":"the-atmosphere-became-filled-with-devotion-panipat-news-c-244-1-pnp1007-168409-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: विश्व जागृति मिशन मंडल के आध्यात्मिक कार्यक्रम में भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: विश्व जागृति मिशन मंडल के आध्यात्मिक कार्यक्रम में भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल
विज्ञापन
निंबरी गांव स्थित संस्थान में सत्संग सुनते श्रद्धालु। स्रोत : मंडल
-महामंत्री गिरीश अरोड़ा ने 10 से 13 दिसंबर तक काशी में होने वाले शिव ध्यान योग शिविर के बारे में बताया
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। विश्व जागृति मिशन मंडल द्वारा रविवार को निंबरी गांव स्थित संस्थान में आयोजित आध्यात्मिक कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भक्ति और सत्संग का आनंद लिया। कार्यक्रम की शुरुआत में रमेश आर्य और कांता छाबड़ा ने मधुर भजनों की प्रस्तुति देकर उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। इससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
सुधांशु महाराज का संदेश वर्चुअल सुनाया गया। उन्होंने आत्मनिर्भरता पर जोर दिया और कहा कि व्यक्ति को दूसरों पर निर्भर रहने के बजाय अपने कार्य स्वयं करने चाहिए और अपने भीतर आत्मविश्वास व सामर्थ्य विकसित करना चाहिए।
विश्व जागृति मिशन पानीपत मंडल के महामंत्री गिरीश अरोड़ा ने 10 से 13 दिसंबर तक काशी में होने वाले शिव ध्यान योग शिविर की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि काशी की पावन धरती पर गुरुदेव का सान्निध्य प्राप्त होना सौभाग्य की बात है। उन्होंने सभी सदस्यों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह यात्रा केवल तीर्थ दर्शन नहीं, बल्कि आत्मचिंतन, साधना और आध्यात्मिक उन्नति का विशेष अवसर है।
विज्ञापन
अरोड़ा ने मिशन के कार्यों में निरंतर सहयोग देने के लिए हरियाणा प्रभारी आरएन रावल, डॉ. जगजीत आहूजा, इंदर चुग और यशपाल चौधरी के योगदान की सराहना की। कार्यक्रम का मंच संचालन भीम दुडेजा ने किया। समापन पर सामूहिक आरती के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर दीपा व रमेश ढींगड़ा मौजूद रहे।
5