{"_id":"6213f7844cda1218b52879fd","slug":"four-accused-arrested-for-assaulting-evm-investigation-officer-from-telangana-panipat-news-knl99717826","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेलंगाना से आए ईवीएम जांच अधिकारी से मारपीट करने वाले चार आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेलंगाना से आए ईवीएम जांच अधिकारी से मारपीट करने वाले चार आरोपी काबू
विज्ञापन
पानीपत। सिटी हार्ट होटल के कमरे में तेलंगाना से ईवीएम जांच के लिए आए अधिकारी से मारपीट करने वाले युवक चार आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा। इन्हीं आरोपियों ने सलारगंज गेट पर कार छीनने का भी प्रयास किया था। पुलिस ने इनसे बुलेट और बाइक बरामद कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। फरार चल रहे दो आरोपियों की तलाश जारी है।
थाना शहर प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील ने बताया कि रमेश नगर निवासी लक्ष्य, विक्रांत उर्फ विक्की, विष्णु कॉलोनी निवासी शुभम और नूरवाला निवासी प्रीतम उर्फ सोनू को पकड़ा गया। इन लोगों को शनिवार की शाम फतेहपुरी चौक के पास गिरफ्तार किया। इन लोगों ने 18 फरवरी की शाम सिटी हार्ट होटल के कमरे में जबरन घुसकर तेलंगाना से आए ईवीएम जांच अधिकारी आर कुमार स्वामी और उनके साथियों के साथ मारपीट की थी। उनके सिर पर बोतल भी मार दी थी।
इस वारदात को अंजाम देने के बाद वे सलारगंज गेट पहुंचे। वहां पर देवी मंदिर रोड निवासी नरेश से कार छीनने का प्रयास किया। आरोपियों ने कार का शीशा भी तोड़ दिया था। पुलिस फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।