फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Flats cost up to Rs 40 lakh, roads worse than colonies

Panipat News: फ्लैटों की कीमत 40 लाख तक, सड़कों की हालत कॉलोनियों से भी बदतर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Flats cost up to Rs 40 lakh, roads worse than colonies
अंसल एफ ब्लॉक में टूटी पड़ी सड़क। संवाद
पानीपत। अंसल के एफ ब्लॉक में एक फ्लैट की कीमत 40 लाख रुपये से भी अधिक है। लोगों ने पॉश एरिया मानकर फ्लैट लेकर रहना शुरू कर दिया। यहां सड़कों की स्थिति निगम की एक कॉलोनी से भी बदतर हैं। स्थानीय लोग सड़क बनाने की मांग कई बार उठा चुके हैं। कंपनी का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है। ऐसे में लोगों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

आरडब्ल्यूए यहां बिजली, पानी और मूलभूत सुविधाओं की लगातार मांग उठा रही है। कंपनी के स्थानीय अधिकारियों के साथ कई बार बैठक करने के बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया है। पानीपत ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में है। अंसल को अब तक नगर निगम में शामिल नहीं किया है जबकि इसके साथ लगती दूसरी कॉलोनियों को नगर निगम में शामिल किया गया है। स्थानीय लोगों को डेवलपमेंट चार्ज देना पड़ रहा है। आरडब्ल्यूए का आरोप है कि इसके बाद भी अपेक्षाकृत विकास कार्य नहीं किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी जयभगवान, रामेश्वर, रामानंद और सुशील ने बताया कि अंसल में सड़कों और अन्य सफाई व्यवस्था संतोषजनक बनी है। टैक्स लेने के बाद भी धरातल पर कोई कार्य नहीं किया जा रहा है, इससे लोगों में प्रशासन के खिलाफ रोष व्याप्त है। अंसल में एफ ब्लॉक और अन्य स्थानों पर टूटी पड़ी सड़कें प्रशासन की पोल खोल रही है, इससे देश में फैला भ्रष्टाचार साफ नजर आ रहा है। उन्होंने कई बार सड़कों की मरम्मत के लिए अधिकारियों से लेकर विधायक को भी इसकी शिकायत दी लेकिन कोई राहत कार्य नहीं किया गया है। पिछले कई वर्षों से लोग इस समस्या का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्थानीय लोग करा चुके हैं प्राथमिकी
स्थानीय लोग अंसल में सुविधा देने वाली कंपनी पर प्राथमिकी दर्ज करा चुके हैं। आरडब्ल्यूए के सदस्य कंवल सिंह, पवन शर्मा व शाम सिंह ने शिकायत दी थी। अब इन्होंने एक नई शिकायत डीएसपी काे 19 दिसंबर 2025 काे दी। उन्होंने आरोप लगाया कि अंसल प्रॉपर्टीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड( एपीआई) द्वारा हाउसिंग बाेर्ड निवासियों को मूलभूत सुविधा नहीं दी जा रही है, उनको मकान देने के समय बेहतर सुविधा देने का दावा किया था। यहां सड़क, स्ट्रीट लाइट व सीवर की व्यवस्था तक नहीं है, जबकि अंसल की मुख्य कॉलोनी में मूलभूत सुविधा दी हैं, उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है। अब इनकी जिम्मेदारी स्टार फैसलिटीज मैनेजमेंट लिमिटेड को है। अंसल और दूसरी कंपनी के अधिकारी कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं।

अंसल में समस्याओं का लगातार समाधान किया जा रहा है। अंसल की 24 मीटर की सड़क डीटीपी को सौंपी गई हैं। इनका निर्माण कार्य उनको करना है।
- कुलदीप, प्रबंधक, स्टार फैसिलिटीज मैनेजमेंट लिमिटेड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed