{"_id":"60930b178ebc3e7c18237c0c","slug":"five-died-from-corona-included-pharamasist-phc-incharge-panipat-news-knl691486161","type":"story","status":"publish","title_hn":"फार्मासिस्ट, पीएचसी इंचार्ज के पिता समेत 5 की कोरोना से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फार्मासिस्ट, पीएचसी इंचार्ज के पिता समेत 5 की कोरोना से मौत
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण बहुत गंभीर स्तर पर पहुंच चुका है। बुधवार को मतलौडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के फार्मासिस्ट की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। केंद्र में 25 स्वास्थ्य कर्मचारियों में से 14 कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिले हैं। फिलहाल मतलौडा स्वास्थ्य केंद्र में सेवाएं बंद कर दी गईं हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बुधवार को 5 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है, जबकि जन सेवा दल ने 22 शवों का शिवपुरी में कोविड गाइडलाइन के अनुसार अंतिम संस्कार किया है। इनमें दिल्ली, नोएडा और पानीपत के लोग शामिल हैं। दूसरी ओर बुधवार को कोरोना संक्रमण के 615 नए केस मिले हैं। इनमें से अधिकतर को होम आइसोलेट कर दिया गया है। राहत की बात ये है कि 485 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं।
कोविड के नोडल अधिकारी डॉ. सुनील कोरोना संक्रमित
स्वास्थ्य विभाग की चिंता लगातार बढ़ रही है। कोविड के नोडल अधिकारी डॉ. सुनील संदुजा कोरोना संक्रमित मिले हैं। उन्होंने खुद को होम आइसोलेट कर लिया है। अब तक सिविल अस्पताल के 13 डॉक्टर कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से दो डॉक्टर ठीक होकर वापस काम पर लौट आए हैं।
डॉ. अनीश के पिता भी हार गए कोरोना से जंग
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मतलौडा में कार्यरत फार्मासिस्ट जसमेर सिंह की कोरोना से मौत हो गई। पीएचसी रेरकलां के चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनीश के पिता की भी कोरोना से मौत हो गई। सीएचसी मतलौडा के एसएमओ डॉ. नरेश राठी ने बताया कि फार्मासिस्ट जसमेर सिंह कई दिनों से बीमार थे। उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिली थी। इसके अलावा पीएचसी रेरकलां के डॉ. अनीश के पिता की रिपोर्ट भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिली थी। दोनों की ही उपचार के दौरान मौत हो गई। मतलौडा सीएचसी में कुल 25 स्वास्थ्य कर्मी हैं। जिनमें से 14 कोरोना पॉजिटिव हैं। इसमें से एक की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
इनकी हुई कोरोना से मौत
- न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी 64 वर्षीय बुजुर्ग की निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई
- हनुमान मंदिर के पास की रहने वाली 47 वर्षीय महिला की भी मरने के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव मिली
- सब्जी मंडी निवासी 47 वर्षीय महिला की मंगलवार रात को कोरोना संक्रमण से मौत हुई
- सेक्टर-11 के 73 वर्षीय बुजुर्ग मंगलवार रात को उनकी भी मौत हो गई
- देशराज कॉलोनी निवासी 50 वर्षीय महिला की कोरोना से मौत
बाक्स
12 घंटे की मशक्कत के बाद भी नहीं कर पा रहे संस्कार
कोरोना किस कदर लोगों का जीवन लील रहा है, इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि शिवपुरी का लकड़ियों का गोदाम खाली हो चुका है। अब शिवपुरी और लकड़ियां खरीद रहा है। जन सेवा दल के सदस्य सुबह 7 बजे शवों का अंतिम संस्कार करना शुरू करते हैं, शाम 7 बजे तक वो सभी शवों का अंतिम संस्कार नहीं कर पाते। बुधवार को 22 अंतिम संस्कार किए गए हैं। अब भी पांच शव अंतिम संस्कार के लिए वेटिंग में हैं।
23752 पहुंची कोरोना रोगियों की संख्या
बुधवार को जिले में 1642 लोगों ने अपनी कोरोना जांच कराई है। अभी तक पानीपत में 23752 लोग कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से 5943 एक्टिव केस हैं। अब तक 17189 लोग रिकवर हो चुके हैं। 329 लोग संक्रमित मिलने के बाद से ही लापता हैं। अब तक 291 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।
---
कोरोना संक्रमण बहुत गंभीर हो चुका है। लोगों से अपील है कि वो अपने घरों में रहें। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में न जाएं। लॉकडाउन का पालन करें। लक्षण मिलने पर सैंपल की जांच कराएं और खुद को आइसोलेट करें।
डॉ. संजीव ग्रोवर, सिविल सर्जन