फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   fire in panipat factory

मशीन की चिंगरानी निकलने से धागे की फैक्ट्री में आग, दो घंटे के बाद आग पर पाया काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
fire in panipat factory
सेक्टर छह स्थित आरएसएम वूलन मिल में शनिवार की दोपहर करीब एक बजे मशीन चलाते ही आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही फैक्ट्री मालिक मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग के कंट्रोल रूम में आग लगने की सूचना दी। वहीं, पानीपत दो से तीन अलग-अलग स्टेशन से 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस आग से मालिक के करोड़ों रुपये के नुकसान होने की आशंका लगाई जा रही है।
विज्ञापन

फैक्ट्री मालिक अशोक मित्तल ने बताया कि उसकी सेक्टर छह में आरएसएम वूलन मिल की धागे की फैक्ट्री है। जिसकी एक दिन से मशीन खराब थी। उन्होंने शनिवार को मशीन ठीक करने के लिए एक मिस्त्री को बुलाया था। जिस मिस्त्री ने मशीन ठीक करने के बाद उसे चेक करने के लिए शुरू किया तो उसके अंदर से चिंगरियां निकली, जिसके कारण फैक्ट्री में पड़े धागों ने आग पकड़ ली। वहीं कुछ ही सेकेंड में पूरी फैक्ट्री के अंदर आग लग गई। फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूरों ने अपने लेवल पर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटे लगाकर बढ़ती गई। कर्मचारियों ने मालिक को आग की सूचना दी। सूचना मिलते ही उन्होंने दमकल विभाग के कंट्रोल रूम में आग की सूचना दे, मौके पर गाड़ियां भेजने की मांग की। जिसके बाद अलग अलग तीन से चार स्टेशनों से दस गाड़ियां मौके पर पहुंची और एक गाड़ी ने करीब तीन से चार चक्कर लगाए, तो कुल मिलाकर 10 गाड़ियों ने कुल 40 चक्कर में आग पर काबू पा लिया। इस आग से मालिक का करोड़ों रुपये का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। मालिक का कहना है कि जब तक आग बुझी तब तक पूरी फैक्ट्री जलकर राख हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed