फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Fire broke out in house due to cylinder explosion, couple and four children burnt alive in Panipat

Haryana: पानीपत में बड़ा हादसा, घर में सिलिंडर फटने से लगी आग, दंपती और चार बच्चे जिंदा जले

Thu, 12 Jan 2023 12:47 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 12 Jan 2023 12:47 PM IST
सार

पानीपत में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में पूरा परिवार जिंदा जल गया। हादसा गांव बिचपड़ी में सुबह सात बजे हुआ। मृतकों में दंपती और उनके चार बच्चे शामिल हैं। 

विज्ञापन
Fire broke out in house due to cylinder explosion, couple and four children burnt alive in Panipat
मौके पर जमा लोग। - फोटो : संवाद

विस्तार

पानीपत के गांव बिचपड़ी की परशुराम कॉलोनी की गली नंबर चार में गुरुवार सुबह दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। दंपती और चार बच्चों समेत पूरा परिवार रसोई गैस सिलिंडर लीक होने से लगी आग में जिंदा जल गया। दंपती और बच्चों का इतना वक्त भी नहीं मिला कि दरवाजा खोलकर बाहर निकल सकें। आसपास के लोगों ने किसी तरह दरवाजा तोड़ा तो आग का गोला बाहर निकला। सभी की मौत हो चुकी थी। आग इतनी भीषण थी कि सभी के शरीर के कंकाल ही रह गए थे। हादसा सुबह सात बजे का है। 
विज्ञापन


हादसे में अब्दुल (42) उसकी पत्नी अफरोज (40), बेटी इशरत खातून (18), रेशमा (16), बेटे अब्दुल शकूर (10) और अफान (10) जिंदा जल गए। मृतक के पड़ोसी ने बताया कि सुबह से ही गैस लीक होने की महक आ रही थी। अफरोज को कई बार आवाज भी दी, लेकिन सुना नहीं। इतने में उसने चाय बनाने के लिए गैस जलाई और पूरे कमरा आग का गोला बन गया। उनकी चिल्लाने की आवाजें आई तो सभी दौड़े, दरवाजा तोड़ने की कोशिश की, लेकिन अंदर से बंद था। ताला लगा हुआ था। परिवार को इतना भी वक्त नहीं मिला कि चाबी से ताला ही खोल सकें। अचानक लगी आग ने किसी को बचने का मौका ही नहीं दिया। 
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दरवाजा तोड़ने की बहुत कोशिश की गई, लेकिन टूटा नहीं। भागकर दूसरी ओर गए तो सीढ़ियों की ओर का दरवाजा भी अंदर से बंद था। दरवाजों तक से लपटें उठ रहीं थी। आग बुझाने की कोशिश भी नाकाम हुई, फिर और लोग भी आ गए और मिलकर किसी तरह दरवाजा तोड़ा गया। दरवाजा टूटते ही आग का गोला बाहर निकला। अंदर कोई जिंदा नहीं था, सभी की जलकर मौत हो चुकी थी। बच्चों के शव बिस्तर पर ही पड़े थे। दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया और पुलिस की जांच शुरू हुई।

पूरा परिवार करीब 80 वर्गफुट के छोटे कमरे में रह रहा था। उसी में रसोई और बिस्तर भी था। कमरे के बगल में ही एक कमरा और है, जिसमें एक और मजदूर परिवार रहता है। नीचे एक गोदाम है। एसएसपी शशांक कुमार सावन ने बताया कि गैस लीक होने से हादसा हुआ है। पुलिस टीम जांच कर रही हे। डीएसपी मुख्यालय धर्मबीर खर्ब ने बताया कि सुबह चाय बनाने के लिए गैस जलाते ही आग लगी, जिसने पलक झपकते ही पूरे कमरे को चपेट में ले लिया। परिवार मूलरूप से पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed