{"_id":"69e78a997e66c63e41050eed","slug":"fire-breaks-out-in-two-factories-in-panipat-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: पानीपत में दो फैक्ट्रियों में लगी आग, सिलिंडर में जोरदार धमाके; मौके पर मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: पानीपत में दो फैक्ट्रियों में लगी आग, सिलिंडर में जोरदार धमाके; मौके पर मचा हड़कंप
Tue, 21 Apr 2026 08:03 PM IST
शाहिल शर्मा
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Tue, 21 Apr 2026 08:03 PM IST
सार
आग बुझाने के लिए करीब 11 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला। आग लगने से फैक्टरी में रखे सिलिंडर में तीन धमाके हुए जिससे आस-पास के घरों की दीवारें हिल गईं
विज्ञापन
फैक्ट्री में लगी आग
- फोटो : संवाद
विस्तार
थर्मल रोड पर मंगलवार दोपहर को दो फैक्टरियों में आग लग गई। आग लगने से फैक्टरी में रखे सिलिंडर में तीन धमाके हुए जिससे आस-पास के घरों की दीवारें हिल गईं और खिड़की के शीशे चटक गए। दहशत में लोग अपने घरों को छोड़कर बाहर आ गए और हंगामा शुरू कर दिया।
वहीं, दमकल विभाग की नौ टीमों के साथ एनएफएल, थर्मल व रिफाइनरी की टीम को भी आग बुझाने में लगाया गया। करीब 11 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। उधर, आग लगने से फैक्टरियों का कच्चा तैयार माल जलकर और मशीनें खाक हो गईं। वहीं, आस-पास के गेहूं के खेतों तक भी आग लगने से गेहूं और फांस जलकर खाक हो गई।
मंगलवार दोपहर को थर्मल रोड पर डीएवी स्कूल के पास अचानक एबीसी नॉन वूवन फैक्टरी में आग लग गई। आग की लपटों ने तेजी से फैक्टरी को अपनी चपेट में ले लिया। तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस और दमकल विभाग की टीम को दी गई लेकिन जब तक टीम मौके पर पहुंचती आग पास की इलाइट टेक्सटाइल धागा फैक्टरी तक पहुंच गई।
विज्ञापन
दमकल विभाग की टीमों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन आग पर काबू न होने के कारण दमकल विभाग की नौ टीमों के साथ-साथ थर्मल, रिफाइनरी और एनएफएल की टीमों को भी आग बुझाने में लगाया गया। करीब 11 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा। इलाइट टेक्सटाइल फैक्टरी के मालिक गुरविंद्र सिंह ने बताया कि आग से उनकी पूरी फैक्टरी जलकर खाक हो गई है। शॉर्ट-सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।