{"_id":"6a3b014e5930d41cd90c5c44","slug":"fire-breaks-out-at-panipat-market-committee-office-panipat-news-c-244-1-pnp1001-159449-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: पानीपत मार्केट कमेटी कार्यालय में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: पानीपत मार्केट कमेटी कार्यालय में लगी आग
विज्ञापन
पानीपत। नई अनाज मंडी स्थित पानीपत मार्केट कमेटी कार्यालय के एक कमरे में मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ आग लग गई। इस हादसे में कार्यालय के एक कमरे में रखा भारी संख्या में रिकॉर्ड जलकर खाक हो गया।
इसमें प्लॉट व लाइसेंस फाइलें और कोर्ट केस के दस्तावेज जले हैं। दमकल विभाग की टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अधिकारियों ने सेक्टर-29 थाना पुलिस को शिकायत दी है। गेहूं खरीद के दो महीने बाद कार्यालय में आग लगने को दूसरी नजर से भी देखा जा रहा है। प्रथम दृष्टया में आग फाॅल सीलिंग से निकलने की बात सामने आई है।
मार्केट कमेटी की सचिव आशा रानी ने बताया कि सुबह करीब 8:30 बजे सफाई कर्मचारी कार्यालय पहुंचे तो दफ्तर के भीतर से धुएं का तेज गुबार उठता दिखाई दिया। कर्मचारियों ने तुरंत इसकी सूचना उच्च अधिकारियों और फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही दमकल कर्मी गाड़ियों सहित मौके पर पहुंचे और सुबह करीब 9:30 बजे आग को बुझाया। सचिव आशा रानी ने बताया कि सुबह कार्यालय बंद था, इसलिए आग लगने के सही कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। इसमें कार्यालय का बेहद महत्वपूर्ण रिकॉर्ड जैसे प्लॉट आवंटन की फाइलें, व्यापारियों के लाइसेंस की फाइलें, डबल एल फॉर्म और कोर्ट केस से जुड़े अहम दस्तावेज जलकर नष्ट हो गए हैं। फायर ऑफिसर गुरमेल सिंह ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां तुरंत रवाना कर दी गई थीं। दमकल कर्मियों की मुस्तैदी से आग को समय रहते काबू कर लिया गया। इससे इसे पूरे भवन में फैलने से रोक लिया गया। फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है।