फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   FIR against youth who hunted wild boar

Panipat News: जंगली सूअर का शिकार करने वाले युवक पर प्राथमिकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
FIR against youth who hunted wild boar
समालखा। हथवाला चौकी पुलिस ने जंगली सूअर का शिकार करने के आरोपी इंद्र और उसके साथी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि आरोपियों ने यमुना नदी से शिकार कर बाइक पर घर लौट रहे थे। रास्ते में हथवाला के युवकों ने बाइक रोककर उसका वीडियो बना लिया, साथ ही डायल 112 को घटना की सूचना दी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपी पहले से जंगली पशुओं के शिकार करता रहता है।
विज्ञापन

सुमित ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह अपने साथियों के साथ यमुना नदी की तरफ जा रहा था। रास्ते में उसे राक्सेड़ा गांव का इंद्र अपने एक साथी के साथ बाइक पर सूअर का शिकार कर आते दिखाई दिया। उसने बाइक वाले को रोकने कहा तो वह धीमी कर दोबारा भाग गया। शिकायतकर्ता ने कहा कि उसने देखा की जंगली सूअर को गोली लगी है। उसने उसकी वीडियो बना लिया साथ ही मौके की पर जाकर देखा तो इंद्र का एक साथी शिकार में उपयोग की गई डोंगा बंदूक, लाठी व जाल खेत से समेट रहे थे। उन्होंने तुरंत घटना की सूचना डायल 112 को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया, साथ ही शिकार में प्रयोग करने वाले जाल, डोंगा बंदूक व अन्य हथियार को कब्जे में लेकर कार्रवाई के लिए हथवाला चौकी पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि इंद्र व एक अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed