फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Farmers demonstrated for two hours, played horn for five minutes on rising prices of petrol and diesel

महंगाई के विरोध में किसानों ने दो घंटे जाम लगाया, पांच मिनट हॉर्न बजाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Farmers demonstrated for two hours, played horn for five minutes on rising prices of petrol and diesel
भारतीय किसान यूनियन के आह्वान पर किसानों ने पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों पर वीरवार को पानीपत में तीन जगहों पर प्रदर्शन किया और हार्न बजाकर विरोध जताया। भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) ने पानीपत टोल प्लाजा, डाहर टोल प्लाजा और गांव शाहपुर में बढ़ती महंगाई का विरोध किया। सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक जिले में प्रदर्शन हुआ, फिर 12 बजकर पांच मिनट तक हार्न बजाया गया। वहीं इसराना डाहर टोल प्लाजा पर किसानों के साथ ही महिलाएं भी प्रदर्शन में शामिल हुईं।
विज्ञापन

जिले के किसानों का कहना था कि रोज सरकार पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के दाम बढ़ा रही है। गरीबों को आर्थिक रूप से मारने का काम किया जा रहा है। सुबह 10 बजे पानीपत टोल प्लाजा पर जिले के सैकड़ों किसान पहुंच गए। भाकियू जिला प्रधान सुधीर जाखड़ समेत अन्य किसानों ने सिर पर रसोई गैस का सिलिंडर रखकर प्रर्दशन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर जिला उपप्रधान राम सिंह कुंडू, महासचिव सत्यनारायण, आई सेल जिला संयोजक मोहित बिहोली, मोहित निंबरी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

गांव इसराना में सिलिंडर-चूल्हा लेकर सड़क पर उतरीं महिलाएं
इसराना। डाहर टोल प्लाजा पर किसानों के साथ ही महिलाएं भी प्रदर्शन में शामिल हुईं। महिलाएं सिलिंडर-चूल्हे लेकर सड़कों पर उतर आईं और गैस सिलिंडर के बढ़ते दाम को लेकर नारेबाजी की। डाहर टोल पर प्रदर्शन की अगुवाई किसान नेता कुलदीप बलाना, चढूनी ग्रुप के जिला महासचिव हरिंदर राणा और जिला प्रवक्ता प्रदीप जागलान ने संयुक्त तौर पर की। इस मौके पर हरिंदर राणा ने कहा कि तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए शुरू हुआ आंदोलन हर वर्ग का साथ मिलने से मजबूत हुआ है। इस दौरान सत्यनारायण कुंडू, पूर्व सरपंच रामकुमार, माइचन्द, जसवंत, रामपाल, विकास, राजेश, कमलेश, अनिता व नीलम शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों का कहना
सरकार ने गरीबों को परेशान कर दिया है : जाखड़
दो घंटे धरना प्रदर्शन किया। सरकार पहले ही सात महीने से हम किसानों की मांगों को पूरी नहीं कर रही है। साथ ही अब लगातार तेल व खाद्य पदार्थों के दाम भी बढ़ रहे है। किसानों और गरीबों को परेशान किया जा रहा है।
- सुधीर जाखड़, भाकियू जिला प्रधान
बिना सोचे समझे दाम बढ़ाती जा रही है सरकार : देवेंद्र
सरकार ने डीजल-पेट्रोल व गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाकर गरीब इंसान को सिर्फ परेशान कर रही है। सरकार इस समय सामान्य वर्ग के बारे में बिना सोचे ही लगातार तेल के दाम बढ़ाते जा रही है।
- देवेंद्र जाटल, भाकियू, जिला मुख्य सलाहकार
घर में खाना बनाना भी हो गया महंगा : लखविंदर
लगातार बढ़ रहे गैस सिलेंडर के दाम को लेकर अब घरों में महिलाओं को घर पर खाना बनाना भी महंगा पड़ रहा है। सरकार ने तीन महीने में लगातार सिलिंडर के दाम बढ़ाने के बाद 200 से 300 रुपये तेल के दाम बढ़ा दिए हैं।
-लखविंद्र खालसा, भाकियू शहरी जिला युवा महासचिव
हम किसानों की मांग भी नहीं की गई अभी तक पूरी : राजू मलिक
अभी तक सरकार ने हम किसानों की तीन कृषि कानून रद्द करने की मांग भी पूरी नहीं की है। कम से कम आम जनता को तो आराम से रहने दें। ताकि वह आराम से अपना जीवन व्यतीत कर सके।

- राजू मलिक,भाकियू जिला सचिव
लगातार प्रदर्शन करने के बाद भी सरकार नहीं कर रही मांग पूरी : रामबीर
हम किसानों द्वारा लगातार प्रदर्शन करने के बाद भी सरकार हमारी मांग पूरी नहीं कर रही है। यदि मांग नहीं पूरी की गई तो हम फिर से इसी तरह से प्रदर्शन करते रहेंगे। किसानों के साथ साथ आम जन की भी आवाज उठाएंगे।
- रामबीर झट्टीपुर, भाकियू जिला अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed